• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा केवल नाम बदलने का काम करती है, कहीं हमारा और आपका नाम न बदल दें: शिवपाल यादव

BJP only changes names, they might change our and your name: Shivpal Yadav - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भाजपा के एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने मंगलवार को मुजफ्फरनगर का नाम बदलकर 'लक्ष्मीनगर' रखने की मांग उठाई। बजट सत्र के दौरान मोहित बेनीवाल ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह जनभावना से जुड़ा हुआ मामला है और इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। उनके इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी नेता शिवपाल सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। शिवपाल यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, "भारतीय जनता पार्टी के लोग केवल नाम बदलने का काम करते हैं और कोई ठोस काम नहीं करते। वे सिर्फ नाम बदलते रहते हैं। अब यह देखना होगा कहीं हमारा और आपका नाम न बदल दें।" उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उन्हें 'चाचू' (चच्चू) कहकर संबोधित करने के मामले पर उन्होंने कहा, "वह हमें चिढ़ाने के लिए ऐसे बोलते हैं। ताकि मैं खीजूं। हम समाजवादी लोग हैं और समाजवादी पार्टी के लोग कभी बदलते नहीं हैं। उनको बोलने दीजिए जो बोलते हैं।" मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समाजवादी पार्टी पर लोहिया की विचारधारा को न मानने का आरोप लगाने पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "भाजपा के लोग न तो किसानों के हित में काम करते हैं, न महंगाई पर काबू पाते हैं, और न बेरोजगारी के मुद्दे पर कोई ठोस कदम उठाते हैं। ये लोग सिर्फ जनता में भ्रम फैलाने का काम करते हैं और सदन में झूठ बोलकर भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। ताकि लोग भ्रम की स्थिति में रहें। भारतीय जनता पार्टी ने कोई काम नहीं किया है। लोगों को सिर्फ भरमाया है।"
विधानसभा में हाथरस कांड की न्यायिक रिपोर्ट रखने पर उन्होंने कहा, "यह यूपी के लिए एक काला धब्बा होगा।"
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ राजनीति कर रही है, जबकि असली मुद्दों पर काम नहीं हो रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP only changes names, they might change our and your name: Shivpal Yadav
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, uttar pradesh, bjp state vice president, mohit beniwal, samajwadi party, shivpal singh yadav\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved