लखनऊ। भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से अयोध्या आने से पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगने को कहा है। राज ठाकरे 5 जून को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सिंह ने कहा, "उन्हें पहले उत्तर भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए, जिनके खिलाफ उन्होंने जहर उगला है और अब वे अयोध्या आ रहे हैं। अगर वह बिना माफी मांगे आए तो मैं उनकी यात्रा का विरोध करूंगा।"
सिंह ने आरोप लगाया कि राज ठाकरे ने हमेशा उत्तर भारतीयों का विरोध किया है और यहां तक कि महाराष्ट्र में उन पर हमला भी किया है।
बृजभूषण शरण सिंह उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद हैं।
--आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope