• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी निकाय चुनाव: भाजपा ने घोषित किए 13 मेयर प्रत्याशियों के नाम

Bjp Mayor Candidate Name Final for Uttar Pradesh Local body elections 2017 - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले निकाय चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार देर रात गृहमंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिए। लखनऊ की मेयर प्रत्याशी को लेकर इस बार राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) के दबाव के आगे राजनाथ की भी नहीं चली और संयुक्ता भाटिया को मेयर का प्रत्याशी घोषित किया गया। पूर्व विधायक स्वर्गीय सतीश भाटिया की पत्नी संयुक्ता भाटिया को लखनऊ से मेयर का प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा ने कल (रविवार रात) नगर निगमों के महापौर के आठ उम्मीदवारों की सूची जारी की।

लखनऊ में मेयर प्रत्याशी पर संघ पृष्ठभूमि की संयुक्ता भाटिया, लखनऊ में ही एक ईमानदार अधिकारी के रूप में पहचान बना चुकीं रेखा गुप्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अखिलेश दास की पत्नी अलका दास का नाम पर विचार हो रहा था। दावेदारों में हालांकि महंत देव्या गिरी का नाम भी प्रमुखता से चल रहा था।

अंतिम दौर में पद की लड़ाई संयुक्ता भाटिया और रेखा गुप्ता पर ही केंद्रित हो गई थी। संयुक्ता भाटिया के बेटे विशाल भाटिया इस समय लखनऊ में संघ के पदाधिकारी हैं। जबकि रेखा गुप्ता राजनाथ सिंह की पसंद बताई जा रही थीं। लेकिन अंत में संघ के दबाव के आगे भाजपा को संयुक्ता भाटिया को ही मेयर प्रत्याशी घोषित करना पड़ा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने रविवार देर रात दूसरी सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के क्षेत्र लखनऊ समेत आठ नगर निगमों के महापौर उम्मीदवारों का नाम घोषित किया।

वाराणसी से मृदुला जायसवाल, अलीगढ़ से डॉ. राजीव अग्रवाल, लखनऊ से संयुक्ता भाटिया, मथुरा से डॉक्टर मुकेश आर्य बंधु, झांसी से रामतीर्थ सिंघल, मुरादाबाद से विनोद अग्रवाल, सहारनपुर से संजीव वालिया और गाजियाबाद से आशा शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

गौरतलब है कि इसके पहले भाजपा ने शनिवार को भी पांच उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। भाजपा ने अब तक महापौर पदों के लिए 13 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। नगर निगम बरेली, इलाहाबाद और फिरोजाबाद के उम्मीदवारों की घोषणा अभी बाकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bjp Mayor Candidate Name Final for Uttar Pradesh Local body elections 2017
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp announced mayor candidate name, up local body elections 2017, bjp mayor candidate name final, uttar pradesh local body elections 2017, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved