• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अखिलेश यादव के दावों पर भाजपा का पलटवार, दानिश आजाद बोले- 2027 में जनता तोड़ेगी सपा का भ्रम

BJP hits back at Akhilesh Yadav claims; Danish Azad says the public will shatter SP delusions in 2027 - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर किए जा रहे दावों पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा के दावों को खारिज करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में जनता ही फैसला करेगी और भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी। आईएएनएस से बातचीत के दौरान दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि समाजवादी पार्टी जिस भ्रम और गलतफहमी में है, उसे 2027 में प्रदेश की जनता दूर कर देगी। उन्होंने कहा कि सपा लगातार ऐसे दावे कर रही है कि भाजपा उन्हें किसी भी सीट पर नहीं हरा सकती, लेकिन वास्तविकता इससे बिल्कुल अलग है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के नारे पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने हमेशा प्रदेश की जनता के साथ धोखा और पाखंड किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक के समाजवादी पार्टी के शासनकाल को प्रदेश की जनता भूली नहीं है। उस दौरान उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब थी और अपराधियों का बोलबाला था। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार ने प्रदेश को अपराधियों के हवाले कर दिया था।
दानिश आजाद अंसारी ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहेगा। उन्होंने कहा कि सपा इस बार अपनी मौजूदा सीटों का आधा आंकड़ा भी हासिल नहीं कर पाएगी और पार्टी दहाई का आंकड़ा पार करने में भी सफल नहीं होगी।
भाजपा नेता ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के चुनावी गठबंधन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि पहले दोनों दल यह तय कर लें कि उन्हें करना क्या है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच लगातार बयानबाजी और नेतृत्व को लेकर खींचतान सामने आ रही है। उनके अनुसार, इन दलों का उद्देश्य जनता की सेवा नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक हितों को साधना है। यही कारण है कि जनता का भरोसा इन पर लगातार कम होता जा रहा है।
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी अखिलेश यादव की चुनौती का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 के चुनाव में केंद्र सरकार के 12 वर्षों और उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्षों के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश की जनता भाजपा के कामकाज पर भरोसा जताएगी और पार्टी एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
अयोध्या राम मंदिर से जुड़े मामले में सरकार की मिलीभगत के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए पंकज चौधरी ने कहा कि आजकल संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना एक चलन बन गया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर परिसर में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन इसकी जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP hits back at Akhilesh Yadav claims; Danish Azad says the public will shatter SP delusions in 2027
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhilesh yadav, bjp, danish azad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved