लखनऊ,। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा के 8 राज्यसभा उम्मीदवारों के नामांकन को लेकर पार्टी की सामाजिक भागीदारी की सराहना की। उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की राज्यसभा रणनीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके बड़े-बड़े दावे चुनावी मैदान में फ्लॉप साबित हुए हैं। वहीं, दिल्ली में एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक के विरोध को लेकर भी राजभर ने विपक्ष पर निशाना साधा।
राजभर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भाजपा ने राज्यसभा के लिए घोषित आठ उम्मीदवारों की सूची में अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में जिन वर्गों की बात की थी, भाजपा ने आठ सीटों में सभी वर्गों को समायोजित करने का प्रयास किया है। पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग और अनुसूचित वर्ग समेत अलग-अलग सामाजिक समूहों से लोगों को राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ऐसे लोगों को भी अवसर मिलता है, जिनके बारे में पहले यह कल्पना करना मुश्किल था कि वे देश की सर्वोच्च विधायी संस्थाओं में पहुंचेंगे। राजभर ने पाल समाज का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक वर्ग के व्यक्ति को भी राज्यसभा जाने का अवसर मिला है। भाजपा की यही सामाजिक प्रतिनिधित्व की नीति उसे अन्य दलों से अलग करती है।
अखिलेश यादव के उस दावे पर कि समाजवादी पार्टी का तीसरा राज्यसभा उम्मीदवार ऐसा होगा जिससे भाजपा के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी, राजभर ने तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के दावे आज फ्लॉप हो गए। समाजवादी पार्टी में परिवार और धन को प्राथमिकता दी गई। परिवार के लिए रामगोपाल यादव और धन के लिए धनीराम को उम्मीदवार बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव जिस बड़े राजनीतिक मुकाबले की बात कर रहे थे, उसके बजाय भाजपा के उम्मीदवारों के सामने प्रभावी चुनौती पेश नहीं की जा सकी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजभर ने यह भी आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी ने भाजपा के इशारे पर काम किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को भाजपा से सीखना चाहिए कि पार्टी किस तरह अलग-अलग सामाजिक वर्गों के लोगों को राजनीतिक अवसर देती है। राजभर ने नाई, प्रजापति, पाल, कुम्हार, लोहार और मुस्लिम समाज का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा विभिन्न वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास करती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव राज्यसभा चुनाव में तीसरे उम्मीदवार को लेकर लगातार बड़ा दावा कर रहे थे, लेकिन अंत में उनका दावा जमीन पर दिखाई नहीं दिया। राजभर ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता केवल दरी बिछाते रह जाएंगे और नारे लगाते रहेंगे, जबकि उन्हें राजनीतिक रूप से कुछ हासिल नहीं होगा।
अखिलेश यादव की 403 विधानसभा सीटों पर नजर होने के बयान पर भी राजभर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 403 सीटों पर नजर रख रहे हैं, लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश में भाजपा दो-तिहाई से भी अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने इसे लेकर भी अखिलेश यादव पर तंज कसा और कहा कि भाजपा की सरकार बनवाने की जिम्मेदारी भी अखिलेश यादव की ही होगी।
दिल्ली में इंडिया ब्लॉक के सांसदों द्वारा एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ किए जा रहे आंदोलन पर राजभर ने इसे गलत बताया। उन्होंने विपक्ष से चुनाव परिणामों के आंकड़ों पर विचार करने की बात कही। राजभर ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस की पूरे देश में सरकार थी और उस समय देश की व्यवस्था उसके नियंत्रण में थी। उन्होंने विपक्ष के चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि चुनावों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होती, तो 2019 में भाजपा को 303 सीटें मिलने के बाद 2024 में उसकी सीटें घटकर 240 पर नहीं आतीं।
उन्होंने कहा कि विपक्ष को आंकड़ों पर भी ध्यान देना चाहिए। अगर चुनाव में बेईमानी हुई होती तो भाजपा की सीटें बढ़नी चाहिए थीं, लेकिन उसकी संख्या कम हुई। उन्होंने उत्तर प्रदेश के नतीजों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि अगर चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी होती तो समाजवादी पार्टी 37 और कांग्रेस छह सीटें कैसे जीतती? राजभर ने आरोप लगाया कि विपक्ष चुनाव हारने के बाद कभी चुनाव आयोग और कभी ईवीएम को जिम्मेदार ठहराता है। चुनाव के बाद हार की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय विपक्ष लगातार चुनाव आयोग और ईवीएम को लेकर सवाल उठाता रहता है।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष अब सवाल क्यों उठा रहा है और इससे पहले की व्यवस्थाओं के दौरान इन मुद्दों पर उसकी आवाज क्यों नहीं उठी।
--आईएएनएस
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाया रहा स्टार्स का जलवा, माधुरी के बेटे ने खींचा सबका ध्यान
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
राशिफल: मेष के अटके काम होंगे पूरे, कन्या को निवेश के अवसर; सिंह और कर्क रहें सतर्क
योग क्लास में डायरेक्टर की पड़ी नजर, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत
EICMA 2026 में पेश हुईं ये दमदार बाइकें और स्कूटर, जल्द भारतीय बाजार में दे सकती हैं दस्तक
यश ने रचा बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास : KGF 2, टॉक्सिक और रामायण 1 के साथ लगातार तीन फिल्मों की ₹100 करोड़ से ज्यादा की वर्ल्डवाइड ओपनिंग
धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं झाड़ू? जानिए लक्ष्मी जी से जुड़ा शुभ संयोग
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों के लिए धन लाभ के योग, जानें सभी 12 राशियों का हाल
बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने महल छोड़कर चुनी फिल्मों की दुनिया
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दिवाली 2026: इस बार पांच नहीं छह दिन मनेगा दीपोत्सव, जानें धनतेरस से भाईदूज तक की पूरी तारीखें और मुहूर्त
6 नवंबर का पंचांग: धनतेरस पर पूजा के लिए बेहद खास है ये मुहूर्त, जानिए खरीदारी का शुभ समय
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट
'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार
धनतेरस 2026: आज सोना-चांदी से लेकर झाड़ू तक खरीदने के शुभ मुहूर्त, जानें किस समय करें खरीदारी
मीनाक्षी शेषाद्रि ने तमिल भाषा के लिए बनाई खास डांस रील, बोलीं- 'परिवार की मातृभाषा को समर्पित करना चाहती थी परफॉर्मेंस'
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
यूपी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया

दूसरा वनडे: बारिश से प्रभावित 'लो स्कोरिंग' मुकाबले में रोमांचक खेल, भारत को मिली जीत

दिवाली में देशभर में बिक्री 7 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचने की उम्मीद; दिल्ली में 1 लाख करोड़ रुपए का आंकड़ा पार: कैट
राशिफल: सिंह और वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिल सकता है धन लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
'ये मेरा फाइनल एक्ट है'- लाइव स्ट्रीम में काश्वी का इमोशनल बयान, स्काउट ओपी से ब्रेकअप की अटकलें तेज
'सबके लिए एक जैसा गिफ्ट वाली सोच गलत,' दीपावली गिफ्ट पर श्वेता त्रिपाठी की राय
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
'सबसे पहले मेरा दाखिला कॉन्वेंट स्कूल में हुआ था', अमिताभ बच्चन ने शेयर किया स्टेज का पहला अनुभव
4 साल की हुईं राहा कपूर, आलिया भट्ट ने शेयर कीं कार्टून-थीम बर्थडे पार्टी की तस्वीरें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
मिसिंग यू पापा, बेटे करण के साथ पिता धर्मेंद्र की पसंदीदा जगह पर पहुंचे सनी देओल
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
अर्ध मत्स्येन्द्रासन से एड्रिनल ग्रंथि होगी मजबूत, पाचन भी होगा बेहतर
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
योग केवल आसन नहीं : यम और नियम के बिना अधूरी है साधना
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
सृष्टि सिंह का तमिल डेब्यू, बोलीं- दर्शना सिर्फ मां नहीं, एक इंडिपेंडेंट महिला है
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 07/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope