लखनऊ। उत्तरप्रदेश में प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद आज से भाजपा प्रचार अभियान का आगाज करेगी। प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई केन्द्रीय मंत्री आज चुनाव मैदान में आ रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सीएम योगी रविवार को सहारनपुर में होंगे। यहां पहले वह शाकुंभरी देवी के मंदिर में दर्शन करेंगे और इसके बाद चुनावी सभा शुरू करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 24 मार्च को आगरा में विजय संकल्प सभा में जाएंगे। गृह मंत्री राजनाथ सिंह 24 मार्च को लखनऊ में सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सहारनपुर में होंगे।
इससे पहले वह शाकुंभरी देवी के मंदिर में दर्शन करेंगे और इसके बाद चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज गौतमबुद्ध नगर, स्मृति ईरानी कानपुर,
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
लखीमपुर खीरी व इटावा, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अंबेडकरनगर व बहराइच
में विजय संकल्प सभाओं में सरकार के कार्यो की जानकारी देने के साथ भाजपा
की विजय का शंखनाद करेंगे।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope