• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आरएसएस पर टिप्पणी के लिए माफी मांगें राज बब्बर: भाजपा

BJP demands apology to Raj Babbar for comment on RSS - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। कांग्रेस के उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर की गई टिप्पणी की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निंदा की है। साथ ही संघ पर दिए गए बयान के लिए उनसे माफी मांगने के लिए कहा है। भाजपा ने राज बब्बर को बुद्धिहीन नेता करार दिया और पूछा कि संघ के बजाय राज बब्बर के राहुल गांधी के बारे में क्या विचार हैं?

भाजपा प्रवक्ता डॉ. मनोज मिश्र ने बयान में कहा, "संघ एक राष्ट्रवादी संगठन है। उसके स्वयं सेवक त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति हैं। जन सेवा और राष्ट्र सेवा संघ का मूल मंत्र है। संघ की प्रेरणा राष्ट्रवाद है। बांटो और राज करो की नीति तो कांग्रेस की है। हाफ पैंट वालों का दिमाग हाफ नहीं है। बिना दिमाग का व्यक्ति ही संघ और स्वयंसेवकों के बारे में बेसिर पैर की बात कर सकता है।"

प्रवक्ता ने कहा, "कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष इतना हल्का व्यक्ति है कि कुछ भी बोल सकता है। प्रदेश में खंडहर होती कांग्रेस के बारे में उनकी राय कोई नहीं जनता है। राज बब्बर बुद्धिहीन राजनेता हैं और जब तब वो इसका सार्वजनिक प्रदर्शन भी करते रहते हैं।"

उन्होंने कहा कि राजबब्बर को अब संन्यास ले लेना चाहिए। प्रदेश में उनकी कोई जरूरत नहीं है।


आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP demands apology to Raj Babbar for comment on RSS
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp demands, apology, raj babbar, for comment on rss, lucknow, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved