• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा ने नगर निगमों के पर्यवेक्षक नियुक्त किए, बैठक 17-18 जनवरी को

BJP appointed observer of Uttar Pradesh Municipal Corporations, meeting on 17-18 January - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने नगर निगमों में पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पर्यवेक्षक 17-18 जनवरी को नगर निगमों के भाजपा पार्षद दल की बैठकें करेंगे। पर्यवेक्षक बैठकों के माध्यम से नगर निगमों में उपनेता, मुख्यसचेतक, कोषाध्यक्ष एवं नगर निगम कार्यकारिणी हेतु सहमति बनाएंगे। डाॅ. पांडेय ने कहा कि आगामी भाजपा पार्षद दल की बैठको से भाजपा संकल्प पत्र के अनुरूप महानगरों के नवनिर्माण का रोडमैप तैयार होगा।

प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने नगर निगम पर्यवेक्षकों के रूप में गाजियाबाद नगर निगम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापतिराम त्रिपाठी एवं प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, कानपुर में पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह एवं पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मेरठ में प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक एवं प्रदेश मंत्री अमरपाल मौर्य, बरेली में प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह एवं प्रदेश मंत्री कौशलेन्द्र सिंह पटेल, लखनऊ में प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया एवं प्रदेश मंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ल, झांसी में प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर एवं प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चैधरी, वाराणसी में प्रदेश महामंत्री सलिल विश्नोई एवं प्रदेश मंत्री संतोष सिंह, सहारनपुर में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा विजय पाल सिंह तोमर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम, आगरा में प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी त्यागी एवं प्रदेश मंत्री रंजना उपाध्याय, अलीगढ़ में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू राम निषाद एवं विधायक रवीन्द्र भड़ाना, फिरोजाबाद में प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह सिरोही एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी, अयोध्या में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष हरद्वार दूबे एवं प्रदेश मंत्री महेश श्रीवास्तव, मुरादाबाद में शिवनाथ यादव एवं जसवन्त सैनी, मथुरा में मानवेन्द्र सिंह एवं दया शंकर सिंह, इलाहाबाद में अशोक धवन एवं अरूण पाठक तथा गोररखपुर में राम नरेश अग्निहोत्री एवं संजय राय को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP appointed observer of Uttar Pradesh Municipal Corporations, meeting on 17-18 January
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: गाजियाबाद नगर निगम, ghaziabad municipal corporation, bjp appointed observer, uttar pradesh municipal corporations, up nagar nigam meeting, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved