• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब अपराधियों की खैर नहीं, विधानसभा में UPCOCA विधेयक पारित

Bill against organised crime re introduced, passed in UP Assembly - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। विधान परिषद की पहले मंजूरी हासिल करने में विफल रहने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने संगठित अपराध के खिलाफ प्रस्तावित कानून को मंगलवार को फिर से विधानसभा में पेश किया, जिसे बाद में पारित कर दिया गया। उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियंत्रण कानून (यूपीकोका) संबंधित विधेयक को पेश करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन से कहा कि उनकी सरकार कानून का शासन सुनिश्चित करने व राज्य के 22 करोड़ लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग भी है। उन्होंने कहा कि संगठित अपराध व राष्ट्र विरोधी तत्वों को राज्य से बाहर निकालना जरूरी है। आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘शांति बाधित करने, आतंकवाद व राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में संलिप्त लोगों से कड़ाई से निपटा जाएगा और विधेयक इस दिशा में एक प्रमुख कदम है।’’ विधेयक को 23 दिसंबर को विधानसभा में पारित कर दिया गया था, लेकिन जब 13 मार्च को इसे विधान परिषद में पेश किया गया तो इसे झटका लगा, जहां सत्तारूढ़ भाजपा बहुमत में नहीं है। प्रस्तावित कानून महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून की तर्ज पर तैयार किया गया है। इस कानून को विपक्ष ने ‘कठोर’ कह कर इसका विरोध किया है। विपक्षी पार्टियों ने प्रस्तावित कानून का अल्पसंख्यकों व राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, विधानसभा ने मंगलवार को विधेयक को फिर बिना किसी संशोधन के पारित कर दिया, लेकिन ऊपरी सदन में संख्या की कमी होने से विधेयक फंस सकता है। सौ सदस्यों वाली विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी के 13 सदस्य, समाजवादी पार्टी के 61, बहुजन समाज पार्टी के नौ, कांग्रेस के दो, राष्ट्रीय लोक दल के एक व दूसरी पार्टियों के 12 सदस्य हैं। दो सीटें खाली हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधेयक को सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए पारित किया गया है, जबकि नेता प्रतिपक्ष राम गोङ्क्षवद चौधरी ने कहा कि उनकी समाजवादी पार्टी प्रस्तावित कानून का विरोध जारी रखेगी। आदित्यनाथ के कानून-व्यवस्था में सुधार के दावे का विरोध करते हुए चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के शासन में अपराध 20.37 फीसदी बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि विधेयक के कानून बन जाने से इसका इस्तेमाल निर्दोष लोगों के खिलाफ होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bill against organised crime re introduced, passed in UP Assembly
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: uttar pradesh assembly, crime re introduced bill, up assembly, uttar pradesh control of organised crime bill, upcocb, yogi adityanath, uttar pradesh chief minister, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved