लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 मे बॉलीवुड सितारों की तरह क्षेत्रीय भाषाओं के सितारों को तरजीह मिल रही हैं। कई पार्टियां क्षेत्रीय भाषाओं के बड़े चेहरों को अपने पाले में लाने का पूर जोर प्रयास में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भाजपा में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होनी की सूचना एएनआई के ट्वीट से मिली हैं। निरहुआ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह भी कहा जा रहा है कि निरहुआ आजमगढ़ सीट से भाजपा के उम्मीदवार बन सकते हैं। आजमगढ़ उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट हैं। यहां से समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं। हो सकता है कि निरहुआ की उम्मीदवारी के जरिए बीजेपी यादव बहुल इस सीट पर अखिलेश को घेरने का प्रयास करें।
निरहुआ की गिनती भोजपुरी के सबसे बड़े सिंगर और अभिनेता में की जाती हैं।
किसान ट्रैक्टर परेड - झड़प में घायल 20 पुलिसकर्मी, किसानों का लोकनायक में हो रहा इलाज
दिल्ली में हिंसा के बाद हरियाणा में हाई अलर्ट
दिल्ली में कुछ तत्वों की ओर से की गई हिंसा अस्वीकार्य - अमरिंदर सिंह
Daily Horoscope