लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी जिले के करहल से उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक गुरुवार को यहां हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
करहल समाजवादी पार्टी का गढ़ है और मुलायम सिंह यादव लोकसभा में मैनपुरी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
करहल में 1.44 लाख से अधिक यादव मतदाता हैं और इसे समाजवादी नेतृत्व के लिए सुरक्षित माना जाता है।
अखिलेश पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।
सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि अखिलेश के चुनाव लड़ने से पूरी पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित हैं और लोग जानते हैं कि वे विधायक नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे।
--आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope