बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में 22 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता व कानून की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बारादरी मामला सिर्फ 'आत्महत्या के एक और मामले' के तौर पर खारिज कर दिया, जिसके बाद मृतका की मां ने दावा किया कि उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था और पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से मना कर दिया था, जिससे पीड़िता ने मजबूरन आत्महत्या कर लिया। हालांकि अभी तक किसी तरह का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पीड़िता ने दो महीने पहले एक सरकारी कर्मचारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मृतका की मां के अनुसार, पुलिस ने शुरुआत में गांव के राजस्व क्लर्क के खिलाफ मामला दर्ज करने से मना कर दिया था, जिसके कथित रूप से अपने दोस्त के साथ मिलकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया था। मां ने पत्रकारों को बताया कि बीते साल अक्टूबर में एफआईआर दर्ज कराने के लिए हमें कोर्ट जाना पड़ा। बावजूद इसके मामले की सही से जांच नहीं की गई। मेरी बेटी पुलिस के रवैये से बहुत हताश थी। इसके अलावा आरोपी भी उसे धमकाते रहते थे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope