लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में गोविंद बल्लभ पंत ने राज्य के समग्र विकास की बुनियाद रखी। योगी मंगलवार को यहां लोक भवन में पंत की 132वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंत का सपना था कि उत्तर प्रदेश देश का सवरेत्तम प्रदेश बने। योगी ने कहा कि उन्होंने ही उप्र के समग्र विकास की बुनियाद भी रखी थी और अब मेरी सरकार केंद्र की मदद से उनके सपनों को साकार करने का हर संभव प्रयास कर रही है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
योगी आदित्यनाथ ने कहा, "दिवंगत पंत कुशल प्रशासक के साथ ही महान स्वतंत्रता सेनानी भी थे। उनकी सक्रियता और काबिलियत को देखते हुए ही आजादी के बाद उनको देश के सबसे बड़े प्रदेश की कमान सौंपी गई। प्रदेश के समग्र विकास का खाका तैयार कर उन्होंने खुद को साबित भी किया।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "केंद्रीय गृहमंत्री के रूप में भी पंत ने देश की उस समय की आंतरिक चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया। वे राजनीति में मूल्यों व आदशोर्ं के प्रतीक थे। इन सभी खूबियों के साथ वह हम सबके लिए अनुकरणीय हैं।"
इस कार्यक्रम में सरकार के मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
--आईएएनएस
बेंगलुरु में बरसे पीएम मोदी, कहा- इंडी गठबंधन के लोग एक घिसा-पिटा टेप रिकॉर्डर लेकर घूम रहे हैं
कर्नाटक कांग्रेस का केंद्र के खिलाफ बेंगलुरु में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope