लखनऊ । यूपी के बुलंदशहर की शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश के पूर्व वन राज्यमंत्री अनिल कुमार शर्मा का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। यह जानकारी उनके परिजनों ने दी। उनके निधन की खबर से बुलंदशहर समेत शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
अनिल शर्मा चार बार विधायक रहे और अपने लंबे राजनीतिक जीवन में अलग-अलग दलों के साथ रहते हुए क्षेत्र की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अनिल शर्मा बुलंदशहर जिले के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव सुरजावली के रहने वाले थे। उन्होंने बेहद कम उम्र में गांव के निर्विरोध प्रधान चुने जाने के साथ ही सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 2002 में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर खुर्जा विधानसभा सीट से पहली बार चुनाव जीता और विधायक बने। इसके बाद वर्ष 2007 में उन्होंने इसी सीट से बसपा के टिकट पर दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की।
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने शिकारपुर सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। वर्ष 2017 में भाजपा के टिकट पर शिकारपुर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे और जीत दर्ज की। वर्ष 2017 में प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनने के बाद अनिल शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह मिली। उन्होंने वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें एक बार फिर शिकारपुर से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने चुनाव जीतकर विधानसभा में अपनी जगह बरकरार रखी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा विधायक अनिल कुमार शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ''उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अनिल शर्मा का निधन अत्यंत दुखद है। विनम्र श्रद्धांजलि। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।''
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी अनिल कुमार शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्य मंत्री एवं शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनिल कुमार शर्मा का निधन अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। वह जनप्रिय, सहज और संवेदनशील नेता थे, जिन्होंने हमेशा जनता के हितों और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। अनिल शर्मा कुशल नेतृत्व क्षमता और जनसेवा की भावना से परिपूर्ण थे। अपने सरल व्यवहार के कारण वह आमजन के बीच विशेष रूप से लोकप्रिय थे। उनके निधन से भारतीय जनता पार्टी ने एक अत्यंत समर्पित, निष्ठावान और विश्वसनीय विधानसभा सदस्य खो दिया है। उनका निधन संगठन, सार्वजनिक जीवन और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अनिल शर्मा ने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ जनता की सेवा की। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
अनिल शर्मा के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर के शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं पूर्व राज्य मंत्री अनिल शर्मा के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल ने भी अनिल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता, पूर्व राज्य मंत्री एवं शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनिल शर्मा के निधन की हृदयविदारक सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिवार, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस अपार दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
--आईएएनएस
रणछोड़राय की कथा : जब आधी रात में खुद खुल गए मंदिर के द्वार, बैलगाड़ी से भक्त के साथ डाकोर चले आए श्री कृष्ण
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
3 सितंबर 2026 पंचांग: कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि पर बन रहे शुभ संयोग, जानें शुभ-अशुभ समय
राशिफल: इन राशियों के लिए दिन रहेगा खास, करियर और कारोबार में मिलेंगे लाभ के अवसर
4 सितंबर का पंचांग: जन्माष्टमी की पूजा का समय कब, 4 सितंबर को गृहस्थ लोग मनाएंगे श्री कृष्ण जन्मोत्सव
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद
श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात
इन श्रीकृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी का जश्न खास, जयपुर से कुरुक्षेत्र और दिल्ली तक दिखेगा कान्हा का रंग
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री
काम और परिवार के बीच संतुलन पर अर्जुन बिजलानी बोले-'परिवार मुझे जमीन से जोड़े रखता है'
साउथ सिनेमा अपनी जड़ों से जुड़ा, यही उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती : नैला ग्रेवाल
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
जन्माष्टमी पर राधा बनीं हेमा मालिनी, 'राधा रास बिहारी' में दिखा ड्रीम गर्ल का खूबसूरत अंदाज
शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग
बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा
बिग बॉस सीजन 20 : काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान, पैपराजी को लगाई फटकार
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
विमेंस एशिया कप: श्री चरणी-प्रेमा रावत की जोड़ी का 'छक्का', भारत के खिलाफ पाकिस्तान सिर्फ 55 रन पर ढेर

एसआरसीसी शताब्दी समारोह: प्रधानमंत्री मोदी ने मेट्रो से यात्रा की और स्मृति चिन्ह जारी किया

कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: सचिन पायलट पंजाब, सुरजेवाला गुजरात और भूपेश बघेल असम के प्रभारी बने
राशिफल 5 सितंबर: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा रहेगा
'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'
दर्शकों के सिर चढ़ा 'मिर्जापुर: द मूवी' का खुमार, दर्शक बोले- हर किरदार ने किया दमदार अभिनय
ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुआ परिवार, नीतू-ऋद्धिमा ने किया याद
बिग बॉस सीजन 20 : काउबॉय लुक में नजर आए सलमान खान, पैपराजी को लगाई फटकार
साउथ सिनेमा अपनी जड़ों से जुड़ा, यही उसकी सबसे बड़ी खूबसूरती : नैला ग्रेवाल
शहनाज गिल से तुलना पर बोलीं लवप्रीत गिल, मेरी भी अपनी पहचान है
जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में खोईं निमरत कौर, बांके बिहारी के दर्शन से कृष्ण लीला तक की दिखाई झलक
52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'
श्रेया घोषाल का फैन गर्ल मोमेंट, फ्लाइट में हुई फाल्गुनी पाठक से खास मुलाकात
रीढ़ की हड्डी से लेकर पाचन तक हर समस्या का समाधान है वृश्चिकासन
शरीर को लचीला और मन को शांत बनाता है हलासन
'अर्जुन रेड्डी' के दिनों को याद कर भावुक हुए विजय देवरकोंडा, बोले- संदीप रेड्डी वांगा और मेरा रिश्ता बेहद खास
डांस वीडियो पोस्ट करते ही ट्रोल हुईं मन्नारा चोपड़ा, वजन पर लोगों ने किए कमेंट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का फाइनल चैप्टर अनाउंस, मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का नया पोस्टर
अनुपम खेर ने किया 555वीं फिल्म का ऐलान, बोले-सही समय पर करूंगा खुलासा
जया बच्चन की डांट से कैसे बचते हैं अमिताभ बच्चन, बोले-'स्टाफ न हो तो घर का सारा काम मैं ही करता हूं'
कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर
'भोजपुरी बवाल' से लेकर 'ईठा' तक, अक्षरा सिंह ने खोले कई राज, तेज प्रताप यादव को बताया 'क्यूट'
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है अर्द्धहलासन, जानें करने का सही तरीका
एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर
छोटा फल, बड़े फायदे: औषधीय गुणों का खजाना है करौंदा, आयरन और विटामिन-सी का अच्छा स्रोत
लहसुन की 1-2 कलियां रोज करें डाइट में शामिल, दिल से लेकर पेट तक मिल सकते हैं ये फायदे
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
बालों के झड़ने से है परेशान, जानें तेल लगाने का सही समय और तरीका
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर मौसमी इंफेक्शन से बचें, पैरों को साफ और सूखा रखना चाहिए
खराब जीवनशैली और पीठ की जकड़न से हैं परेशान? रोजाना करें 'सेतु बंध सर्वांगासन'
पेट संबंधित समस्याओं से हैं परेशान? बस 5 मिनट इस योगासन को करने से मिलेगा आराम
टाइट जूते से हाई हील तक, पैरों में क्या पहनते हैं इसका शरीर पर पड़ता है असर
गुर्दे की सेहत के लिए वरदान हैं ये योगाभ्यास, जानें करने का सही तरीका
प्रकृति का वरदान है लामज्जक, जोड़ों के दर्द और त्वचा रोगों में देता है आराम
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
रीढ़ को लचीला बनाता है तिर्यक ताड़ासन, जानें करने के सही तरीके और फायदे
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
स्पाइन को रखना है सीधा तो करें ताड़ासन, पोस्चर सुधारने के साथ बढ़ता है आत्मविश्वास
घर का खाना खाने के बाद भी बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल, इन वजहों को न करें नजरअंदाज
योग में विशेष है 'महामुद्रा' का महत्व, शरीर ही नहीं मन को भी रखता है स्वस्थ
देखें आज 05/09/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope