प्रदेश के मीडिया इंचार्ज मनीष दीक्षित ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष
गोरखपुर में राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अधिवेशन में केंद्र और
उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां किसानों को बताई जाने वाली है। साथ ही
लोकसभा चुनाव के लिए किसानों से सहयोग मांगा जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी और
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और
प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय भी मौजूद रहेंगे।
दीक्षित के अनुसार, समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय
गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह मौजूद
रहेंगे। गोरखपुर में प्रधानमंत्री किसान रैली को भी संबोधित करेंगे।
-आईएएनएस
पीएम मोदी के खिलाफ हमले में जनादेश की वैधता को नजरअंदाज कर रहा पश्चिमी मीडिया का एक वर्ग
नौकरियों के आंकड़े पिछले 6.5 वर्षों में लगातार वृद्धि, बेरोजगारी दर में गिरावट दिखाते हैं
राहुल अगर दो जगह से चुनाव लड़ते हैं तो क्या गलत है, मोदी ने भी ऐसा किया-वेणुगोपाल
Daily Horoscope