• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इलाहाबाद उच्च न्यायालय को कुंभ से पहले विकास कार्य पूरे होने में संदेह

Allahabad High Court doubts doubt about completion of development work before kumbh - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जनवरी, 2019 में कुंभ मेला के मद्देनजर प्रयागराज विकास कार्यो के अवलोकन के दौरान इसके मेला से पहले पूरा होने पर शनिवार को संदेह जताया। मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर और न्यायाधीश यशवंत वर्मा की अगुवाई वाली खंडपीठ ने बमरौली में हवाईअड्डे के निर्माण से संबंधित वकील अजय कुमार मिश्रा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि काम की गति को देखते हुए बड़ी मात्रा में धूल ने शहर को अपनी चपेट में ले लिया है। न्यायालय ने उत्तर प्रदेश सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे अतिरिक्त अधिवक्ता जनरल नीरज त्रिपाठी से यह भी कहा कि राज्य सरकार को प्रगति की बारीकी से निगरानी करनी चाहिए या फिर अदालत को इस संबंध में कोई कदम उठाना होगा। अदालत ने एक हफ्ते में विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट की मांग की।
खंडपीठ ने वायुसेना को अपने हवाई टर्मिनल की सीमा दीवार के निर्माण को पूरा करने के लिए काम तेजी से करने के निर्देश दिए, जिस पर इसके वकील ने जवाब दिया कि यह जनवरी के अंत तक पूरा हो जाएगा।
मामले की अगली सुनवाई सात दिसंबर को होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Allahabad High Court doubts doubt about completion of development work before kumbh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: allahabad high court, kumbh mela in january, 2019, up news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved