• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार चुनाव का परिणाम देखकर बिगड़ गया है अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन: केशव प्रसाद मौर्य

Akhilesh Yadavs mental balance has been disturbed after seeing the Bihar election results: Keshav Prasad Maurya - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने एसआईआर के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में विपक्ष की हार से उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार एसआईआर के मुद्दे पर सरकार और चुनाव आयोग को घेरने का काम कर रहे हैं। उनके द्वारा हालिया एक्स पोस्ट में भी एसआईआर को लेकर सवाल उठाए गए। लखनऊ में आईएएनएस से बातचीत के दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि एसआईआर को बेवजह का मुद्दा बनाने वाले सपा प्रमुख बिहार चुनाव में विपक्ष का हश्र देखकर मानसिक संतुलन खो चुके हैं, इसीलिए जब से वोटर लिस्ट रिवीजन कैंपेन शुरू हुआ है, तब से वे बार-बार ऐसे बयान दे रहे हैं जो उनके अपने पहले के बयानों से मेल नहीं खाते।
शव प्रसाद मौर्य ने कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि उनके पास कार्यकर्ता हैं तो बूथ पर काम करें। कार्यकर्ता नहीं हैं तो गुंडों के दम पर राजनीति नहीं चलेगी। गुंडों के दम पर राजनीति करने का समय खत्म हो चुका है। बूथ लूटकर चुनाव जीतने का समय भी चला गया है। कार्यकर्ता नहीं हैं तो चुनाव के बाद सैफई जाने के लिए तैयार रहें।"
लेखपाल भर्ती को लेकर उन्होंने कहा कि भर्ती में आरक्षण का पालन किया जाएगा। अखिलेश यादव की सरकार में ओबीसी के नाम पर अपनी जाति को बढ़ाने का मौका देते थे। हमारी सरकार में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण की सीमा है। कोई कटौती करेगा तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी। मैंने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए हैं। अखिलेश यादव पहले अपने कार्यकाल को देखें।
कोडीन कफ सिरप मामले में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ने कहा कि जांच एसआईटी, पुलिस और ईडी इसकी जांच कर रही है। आरोपी को पाताल से भी निकालकर लाया जाएगा। सिरप के नाम पर नशा पिलाने का काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अखिलेश यादव के साथ वायरल हुई फोटो पर उन्हें जवाब देना चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akhilesh Yadavs mental balance has been disturbed after seeing the Bihar election results: Keshav Prasad Maurya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhilesh yadav, keshav prasad maurya, bihar election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved