प्रवक्ता ने कहा, "अखिलेश यादव की छवि आज भी बेदाग है। उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में विकास के जो कार्य किए, उनकी प्रशंसा देशभर में हुई है। विधानसभा में भी विपक्षी नेताओं ने उनकी मुक्त कंठ से सराहना की थी। जनहित की तमाम योजनाएं लागू कर उन्होंने प्रदेश को विकास की नई मंजिलों पर पहुंचाया है। राज्य का पत्ता-पत्ता इस बात का गवाही देता है कि अखिलेश यादव का मुख्यमंत्रित्व अवधि को स्वर्णिम काल कहा जा सकता है।"
चौधरी ने कहा कि ईवीएम से छेड़छाड़ की बात पर अब तो देशभर में चर्चा चल रही है। मध्यप्रदेश में की गई जांच में सबूत भी मिला है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐसी जीत संदेह जरूर पैदा करती है। केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा किसी भी हद तक जा सकती है।
-आईएएनएस
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope