• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कमलनाथ के बयान का अखिलेश ने किया विरोध

akhilesh yadav protested against Kamalnath statement - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान पर अपना विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कहना ठीक नहीं है कि यूपी के लोग केंद्र में सरकार बनाते हैं। अखिलेश ने कहा कि इस बयान को कतई सही नहीं ठहराया जा सकता। कमलनाथ ने शपथ लेने के बाद कहा कि बिहार व उत्तर प्रदेश के निवासियों के कारण मध्य प्रदेश के युवकों को नौकरी नहीं मिल पाती है। अखिलेश यादव मंगलवार को राजधानी स्थित प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, अक्सर आप महाराष्ट्र से भी यही सुनते हैं। उत्तर भारतीय यहां क्यों आए हैं, उन्होंने यहां नौकरियां क्यों ली हैं। दिल्ली से और अब एमपी से भी। उन्होंने कहा कि अब तो उत्तर भारतीयों को फैसला करना होगा कि केंद्र सरकार उनके लिए क्या करेगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि तब क्या होगा, जब उत्तर भारतीय ही तय करें कि केंद्र में सरकार किसकी हो? गौरतलब है कि कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सोमवार को कहा था कि मध्य प्रदेश में ऐसे उद्योगों को छूट दी जाएगी, जिनमें 70 प्रतिशत नौकरी मध्य प्रदेश के लोगों को दी जाएगी। कमलनाथ ने कहा था, बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के लोगों के कारण मध्य प्रदेश के स्थानीय लोगों को नौकरी नहीं मिल पाती है। भाजपा और जदयू ने भी कमलनाथ के बयान पर विरोध दर्ज कराया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पर कमलनाथ से बात करने को कहा है।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-akhilesh yadav protested against Kamalnath statement
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister kamal nath, statement, protest, akhilesh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved