• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रियंका की राजनीति में एंट्री से अखिलेश खुश,कहा-राहुल का अच्छा फैसला

लखनऊ। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के औपचारिक ऐलान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा जारी है। बीजेपी जहां इसे राहुल गांधी की ‘राजनीतिक विफलता’ के तौर पर पेश कर रही है, वहीं कांग्रेस के नेताओं में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। वहीं प्रेक्षक इसे 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के मास्टरस्ट्रोक के तौर पर देख रहे हैं। इसे यूपी में सपा-बसपा गठबंधन को जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है।

ऐसे में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश सिंह का प्रियंका गांधी पर एक बयान आया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी को पार्टी का महासचिव बना कर एक अच्छा फैसला लिया है। मै प्रियंका गांधी के सियासी एंट्री को लेकर उनका स्वागत करता हूं।

बता दें, राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी में महासचिव बनाकर उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौपी है। उन्हें ऐसा लग रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका को राजनीति में उतारने से खास कर उत्तर प्रदेश में पार्टी को फायदा जरूर होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-akhilesh yadav congratulated congress on giving entry to priyanka gandhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhilesh yadav, congress, priyanka gandhi, rahul gandhi, lok sabha election 2019, lok sabha poll, 2019 lok sabha election, bjp, uttar pradesh news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved