• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अखिलेश का सरकार पर निशाना, कहा, 'कोरोना संकट में एक हफ्ते में गन्ना कटाई संभव नहीं'

Akhilesh targeted the up government, - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गन्ना किसानों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि चीनी मिलें किसानों पर एक हफ्ते के अंदर ही कटाई करने का दबाव डाल रही हैं, जो कोरोना के संकट में संभव नहीं है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्विटर के माध्यम से गन्ने से लदी हुई ट्रालियों का वीडियो डालते हुए लिखा, "पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लगातार खबरें आ रही हैं कि गन्ना किसानों को चीनी मिलों से बकाया भुगतान नही मिलने से, बच्चों की फीस न दे पाने और घर न चला पाने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब चीनी मिलें किसानों पर एक हफ्ते के अंदर ही कटाई का दबाव डाल रही हैं, जो कोरोना-संकटकाल में संभव नहीं है। उप्र में कोई सरकार है क्या?" उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "कोरोनाबंदी के दौर में ट्रेन में जन्मे 'लॉकडाउन यादव' के उज्‍जवल भविष्य की कामना। आशा है नोटबंदी के समय लाइन में जन्म लेने पर मजबूर 'खजांची' अब अकेला महसूस नहीं करेगा। अब भाजपा सरकार ये सुनिश्चित करे कि इन बच्चों की आगामी यात्रा, इनके जन्म जैसी कटु परिस्थितियों से बहुत बेहतर हो।" --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akhilesh targeted the up government,
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhilesh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved