लखनऊ । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल उठाए है। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता को लेकर अब राजनीतिक दल ही नहीं बल्कि जनता के बीच भी सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर चुनाव आयोग किसके इशारे पर काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी स्वतंत्र संवैधानिक संस्था के सदस्यों को अपने फैसलों पर असहमति दर्ज कराने के बावजूद सुनवाई नहीं मिलती है तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर स्थिति है।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों से यह सवाल खड़ा होता है कि आखिर निर्वाचन आयोग किस तरह काम कर रहा है। उनके मुताबिक, चुनाव आयोग का ऐसा व्यवहार लोकतंत्र के लिए घातक है और इससे देश में हुए चुनावों तथा उनसे बनी सरकारों की निष्पक्षता पर सवाल उठते हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अखिलेश यादव ने कहा कि यदि आयोग के भीतर ही उसके सदस्यों के बीच फैसलों को लेकर गंभीर मतभेद सामने आ रहे हैं तो यह सामान्य स्थिति नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग सत्ता की कठपुतली बनकर काम कर रहे हैं और सत्ता में बने रहने के लिए लोकतांत्रिक व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस चुनाव के दौरान सपा के समर्थन वाले मतदाताओं को चिह्नित कर उनके नाम मतदाता सूची से हटाए गए।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस संबंध में हलफनामे के साथ शिकायत भी की लेकिन किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनावों के दौरान भी सपा ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए थे। अखिलेश के मुताबिक, शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होने से यह सवाल और गंभीर होता है कि आखिर चुनावी प्रक्रिया में जवाबदेही किसकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में ऐसे लोगों के हस्ताक्षर बनाए गए जो खुद हस्ताक्षर नहीं कर सकते थे और इसके आधार पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे गए।
सपा प्रमुख ने सवाल उठाया कि इस तरह की शिकायतें सामने आने के बाद भी यदि किसी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती है तो इससे चुनाव व्यवस्था में जनता के भरोसे पर असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज यह बात सामने आई है कि आयोग के फैसलों को उसके ही कुछ अधिकारियों ने स्वीकार नहीं किया। ऐसे में कल्पना की जा सकती है कि चुनाव आयोग किस तरह काम कर रहा होगा। अखिलेश ने दावा किया कि इस दौरान बनी सरकारों की संवैधानिक वैधता पर भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव की निष्पक्षता सबसे महत्वपूर्ण है। यदि मतदाता सूची से नाम हटाने, जोड़ने या चुनावी प्रक्रिया को लेकर शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती है तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था कमजोर होती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बने रहने के लिए लोकतांत्रिक संस्थाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को लेकर सामने आई रिपोर्ट ने संस्था की कार्यप्रणाली पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं। अब आने वाले समय में जनता ही इसका जवाब देगी।
अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर भी भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार हर स्तर पर मनमानी कर रही है और व्यवस्थाओं को तहस-नहस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में विकास के नाम पर लोगों के घर गिराए गए और उन्हें अपना सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ऐसे लोगों को हुए नुकसान का हर्जाना दिया जाएगा। उनके इस बयान की रिपोर्ट भी बुधवार को सामने आई है। राम मंदिर चढ़ावे से जुड़े मामले में जांच और आरोपपत्र को लेकर भी हाल के दिनों में मामला चर्चा में रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि एसआईटी की जांच में मंदिर परिसर में संदिग्ध चोरी की कई घटनाओं के सीसीटीवी रिकॉर्ड सामने आए हैं और आरोपपत्र दाखिल करने की प्रक्रिया चल रही है। अखिलेश ने कहा कि सरकार को संविधान, नियम, लोगों के अधिकार और सम्मान की परवाह नहीं है।
--आईएएनएस
'प्रताप' के मेकर्स ने विशाल ददलानी की आवाज़ में रिलीज़ किया दिल छू लेने वाला गाना 'मिलके रहेंगे'
राशिफल 10 नवंबर: वृश्चिक, मकर समेत 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, धन लाभ के योग
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
ओरी ने शेयर की बोनी कपूर के जन्मदिन सेलिब्रेशन की खास झलक
'हमेशा ओरी की तरह ही जवान बने रहें', अर्जुन कपूर ने खास अंदाज में पिता को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
छठ पूजा में क्यों दिया जाता है डूबते सूर्य को अर्घ्य? जानिए इसके पीछे की मान्यता
खुशी कपूर ने पापा बोनी कपूर को बर्थडे पर किया विश, जाह्नवी कपूर का फनी कमेंट वायरल
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
प्रताप अभिनेता अमित साध का विशेष साक्षात्कार: एक संघर्ष, एक अंतर्द्वंद्व और सिनेमा का यथार्थ
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और अन्नकूट का धार्मिक महत्व
'यहां और आगे के बीच फंसा हूं', ऋतिक रोशन ने शेयर किया भावुक नोट
देशभक्ति और बलिदान की कहानी लेकर आए सलमान खान, 'मातृभूमि' के ट्रेलर में दिखा उनका दमदार एक्शन अवतार
KTM ने पेश की नई 1390 Super Duke GT Evo, AMT गियरबॉक्स से लैस होगी बाइक
करीना ने पति सैफ अली खान की तारीफ की, बोलीं- 'आप सूर्य नमस्कार में मुझे पीछे छोड़ रहे हैं'
पहले भी कई बार विवादों में घिर चुकी हैं करीना कपूर, जानें कब-कब मचा बवाल
प्रताप के निर्देशक सचिन सर्राफ का विशेष साक्षात्कार: जब सिस्टम का नायक ही अपराधी बन जाए, तो वही असली अंतर्द्वंद्व है!
राशिफल 9 नवंबर: मेष, धनु और मकर सहित कई राशियों के लिए धन लाभ के योग
यूथ ओलंपिक: अंबेडकर मीतेई का 'गोल्डन पंच', भारत के लिए बॉक्सिंग में पहला गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

1984 दंगों पर सैम पित्रोदा के बयान से भड़के तरुण चुघ, बोले- दर्द की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती

'लड़ाई सिर्फ पीएम मोदी बनाम राहुल गांधी की', ओवैसी-चंद्रशेखर गठबंधन पर बोले इमरान मसूद
राशिफल 12 नवंबर : इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, कुछ को फैसलों में बरतनी होगी सावधानी
मुझे 16 साल की उम्र में ही पता चल गया था कि अभिनेत्री बनूंगी : दीपिका पादुकोण
जूही चावला : 'कयामत से कयामत तक' से मिली बड़ी पहचान, जिनके 'इश्क' ने फैंस को बनाया 'दीवाना मस्ताना'
अभिनेत्री अंजू महेंद्रू ने संजीव कुमार को किया याद, शेयर की दुर्लभ थ्रोबैक तस्वीर
1999 की 'आ अब लौट चलें' की यादों में डूबे विवेक वासवानी, ऐश्वर्या राय संग शेयर की थ्रोबैक फोटो
'रामायण: पार्ट 1' देखकर हेमा मालिनी हुईं हैरान, बोलीं- स्पेशल इफेक्ट्स देखकर थम सी गईं सांसें
'रामायण' में शूर्पणखा बनने के लिए रकुल प्रीत को रोज लगते थे चार घंटे, बीटीएस पल किए शेयर
भुवन बाम की 'ढिंढोरा 2' का इंतजार खत्म, 20 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर होगा प्रीमियर
'रूटीन का भी अपना अलग मिजाज,' दिनचर्या में धीरे-धीरे वापसी पर बोले अमिताभ बच्चन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट
मां जरीन खान की पहली पुण्यतिथि पर भावुक हुईं सुजैन खान, बोलीं - आप मेरे अंदर ही रहती हैं
रणबीर कपूर ने बताया रिश्ते को मजबूत बनाने का राज, बोले- 'प्यार जोड़ता है, विश्वास मजबूती देता है और सम्मान उसे कायम रखता है'
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
रोज 5 मिनट करें अर्ध उष्ट्रासन, गर्दन-कमर दर्द और कब्ज से मिलेगा छुटकारा
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 12/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope