• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

आदित्यनाथ का राहुल गांधी पर निशाना, राम मंदिर निर्माण हम ही करेंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राजधानी में आयोजित युवा कुंभ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण हम ही करेंगे, दूसरा कोई नहीं कराएगा, जनेऊ दिखाकर भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जो लोग राम और कृष्ण के अस्तित्व को ही नकारते रहे हैं वह आज जनेऊ और गोत्र की बात कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। योगी ने कहा कि इस बार कुंभ में ऐसे इंतजाम कराए हैं कि स्वच्छता के प्रतीक के कारण एक मक्खी भी नजर नहीं आएगी। भारत की आजादी के बाद यह पहला कुंभ होगा, जिसमें गंगा का शुद्ध जल आने वाले सभी श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि 12 से 15 करोड़ लोग कुंभ में आते हैं, जिसमें किसी भी प्रकार का भेद नहीं होता है। कुंभ आयोजन में पूरा देश बिना किसी आमंत्रण के प्रयाग की धरती पर आता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम नगरी अयोध्या में समरसता कुंभ का आयोजन संपन्न हुआ और आज प्रदेश की राजधानी में चौथा वैचारिक 'युवा कुंभ' के रूप में आयोजित हो रहा है। उन्होंने कहा कि दुनिया का सबसे युवा देश भारत है इस युवा शक्ति ने केवल देश ही नहीं, दुनिया में भी अपनी ऊर्जा एवं प्रतिभा का संपूर्ण प्रदर्शन किया है, जो राष्ट्र हित में लाभदायक सिद्ध हुआ है। अगर दुनिया का सबसे युवा देश भारत है तो देश का सर्वाधिक युवा उत्तर प्रदेश में हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान प्रदेश की वर्तमान सरकार और साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में केंद्र सरकार ने जो कार्यक्रम संचालित किए, उससे युवाओं को अपनी प्रतिभा को देश के समक्ष रखने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के अंदर स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत 5 लाख से अधिक युवाओं को स्वावलंबन की ओर अग्रसित कर महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। योगी ने कहा कि सैकड़ों वर्षो से हमारे खिलाफ दुष्प्रचार हो रहा है। ये दुष्प्रचार का ही हिस्सा है कि आर्य भारत के नहीं हैं। धरती, गंगा, गौ सबको मां संबोधित करते हैं।
कुंभ का आयोजन नारी विरोधी कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि दुष्प्रचार में आर्यो को आक्रांता बताया गया। कुंभ को महिला विरोधी, समाज विरोधी, युवा विरोधी, पर्यावरण विरोधी बताया गया। यही कारण था कि इस दुष्प्रचार के खिलाफ हमारे विचारकों ने कुंभ से पहले ऐसे आयोजन का निर्णय लिया। 30 जनवरी को प्रयागराज में सर्वसमावेशी कुंभ का आयोजन होगा, जिसमें सभी पंथ के धमार्चार्य शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Adityanath targets Rahul Gandhi, We will build Ram temple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kumbh mela, kumbh mela 2019, kumbh2019, cm adityanath, rahul gandhi, ram temple, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved