नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में इस समय रावण राज कायम है और एक 17 वर्षीय लडक़ी से सामूहिक दुष्कर्म और उसके पिता की हिरासत में मौत मामले में कथित रूप से संलिप्त उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उनके सहयोगियों को राज्य सरकार बचा रही है। कांग्रेस ने इस मसले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तत्काल इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस ने जम्मू एवं कश्मीर सरकार से कठुआ दुष्कर्म और हत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश देने और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, मोदी सरकार के तहत बेटी बचाओ का नाम बदलकर भाजपा से बेटी बचाओ कर देना चाहिए। मोदीजी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पसंदीदा नारा बहुत हुआ नारी पर वार आज भारत में महिलाओं पर एक क्रूर मजाक बन गया है। उन्होंने कहा, जिस भाजपा ने निर्भया के मामले का राजनीतिक लाभ उठाया था, उसने कठुआ और उन्नाव में दुष्कर्म के मामलों पर बिल्कुल चुप्पी साध रखी है। नलिया दुष्कर्म मॉडल को चारों तरफ दोहराया जा रहा है, जहां भाजपा नेताओं ने गुजरात के कच्छ में पीडि़ता को मादक पदार्थ पिलाया, उसके साथ दुष्कर्म किया।
सुरजेवाला ने कहा, मोदी सरकार के दौरान महिलाओं को कहीं न्याय नहीं है। चाहे यह उन्नाव हो या कठुआ- दोनों राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं। सरकारें दोषियों को बचाने में जुटी हैं। उन्नाव में जो हुआ, वह शर्मनाक है। उन्होंने कहा, एक असहाय पीडि़ता न्याय के लिए आदित्यनाथ के सामने आठ-नौ माह तक गिड़गिड़ाती रही। उसे अंत में आत्महत्या का कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा, ऐसा इसलिए क्योंकि आरोपी व्यक्ति भाजपा विधायक है जिसे मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं।
पिता को प्रताडि़त किया गया। अब आडियो टेप उपलब्ध हैं जिसमें विधायक को पीडि़ता के पिता और परिजनों को धमकाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक को गिरफ्तार करने की जगह पीडि़ता के पिता को घोषित अपराधी करार देकर गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि अगर गुंडा को जिस तरह मुख्यमंत्री का संरक्षण मिल रहा है ऐसे में उन्हें पद पर बने का कोई अधिकार नहीं है।
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, भाजपा से तोड़ा गठबंधन
बिहार को वापस जंगल राज में ढकेलने का प्रयास कर रहे हैं नीतीश कुमार : अश्विनी चौबे
शिंदे कैबिनेट विस्तार में 18 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, देखें तस्वीरें
Daily Horoscope