• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

‘आप’ ने मतदाता सूची में गड़बडिय़ों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी से मुलाकात कर उनसे मतदाता सूची में गड़बडिय़ों की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की। पार्टी ने आयोग को अपना छह सूत्री मांग पत्र भी सौंपा है। आप के प्रदेश प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने बताया, ‘‘आज (मंगलवार) पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी जे.पी. सिंह से मुलाकात की और उन्हें चुनाव के दौरान हुई तमाम खामियों से अवगत कराया।’’ उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने जे.पी.सिंह से कहा, ‘‘हाल में संपन्न हुए निकाय चुनाव के दो चरणों में मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर गड़बडिय़ां सामने आई हैं, जिससे इस संवैधानिक संस्था की पूरी टीम, उसकी कार्यशैली, उसकी क्षमता और उसकी नीयत पर बड़े सवाल उठ खड़े हुए हैं। वार्डों की वोटर लिस्टों से लाखों की संख्या में वोटरों के नाम गायब मिले हैं, जिससे मतदाताओं में भारी मायूसी और आक्रोश है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aap demanded high level inquiry into the voters list
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aap, high level inquiry, oters list, election commissioner, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved