• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखनऊ में 22-23 अगस्त को होगा अग्रवाल समाज का विशेष प्रशिक्षण शिविर, देशभर से जुटेंगे प्रतिनिधि

A special training camp of the Agrawal community will be held in Lucknow on August 22-23, with representatives from across the country gathering - Lucknow News in Hindi

खास खबर। लखनऊ अग्र समाज को राजनीतिक मजबूती देने के उद्देश्य से अग्र समाज कदम आगे बढ़ा रहा है। इस मजबूती के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने उत्तर प्रदेश की धरती को चुना है। आगामी 22-23 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश चुनावों को देखते हुए ही अग्र समाज इस तरह के सामाजिक कार्य का श्रीगणेश करके राजनीतिक जमीन मजबूत करने पहुंच रहा है। राजनीति में अग्र समाज की भूमिका सिर्फ नाम की ना होकर काम की हो, इस पर अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन काम कर रहा है।
संगठन का विशेष फोकस युवाओं पर है। समय के साथ युवाओं की सोच और समझ को परखकर उसे धार देना संगठन जरूरी समझ रहा है। इसलिए लखनऊ में युवाओं को राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्र में नेतृत्व का प्रशिक्षण दिया जाएगा। लखनऊ के महाराजा पब्लिक स्कूल गोमतीनगर लखनऊ में यह विशेष प्रशिक्षण शिविर होगा।
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय महासचिव राजेश भारूका के मुताबिक, अग्रवाल समाज ने देश के सामाजिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास में बड़ा योगदान दिया है, लेकिन जनसंख्या और प्रभाव के अनुपात में राजनीतिक भागीदारी अभी भी बहुत कम है। इस शिविर का उद्देश्य सिर्फ प्रशिक्षण देना नहीं है, बल्कि ऐसे सक्षम और प्रभावशाली व्यक्तित्व तैयार करना है जो संगठन, समाज, व्यवसाय के साथ-साथ सार्वजनिक और राजनीतिक जीवन में भी प्रभावी भूमिका निभा सकें।
उन्होंने कहा कि नेतृत्व विकास, व्यवसाय, मीडिया और राजनीतिक सहभागिता पर केंद्रित यह शिविर समाज की नई दिशा तय करेगा। हम चाहते हैं कि समाज के योग्य लोग पंचायत से लेकर संसद तक अपनी भूमिका निभाएं। संगठन की कौशल विकास समिति के संयोजक अशोक बुवानीवाला के संयोजन में होने वाले इस शिविर में पांच प्रमुख विषयों पर विशेषज्ञ मार्गदर्शन देंगे।
पहला विषय टीम रणनीति रहेगा, जिसमें संगठन विशेषज्ञ रमेश सिंघल बताएंगे कि सामूहिक नेतृत्व को कैसे मजबूत किया जाए। दूसरा होगा अच्छे वक्ता कैसे बनें। इसमें भाषण विशेषज्ञ अरुण सर्राफ प्रभावी संवाद के साथ मंच संचालन का प्रशिक्षण देंगें। तीसरी बिंदू व्यवसायी व उद्यमी बनने की रणनीति रहेगा, जिसमें वाणिज्य मंत्रालय के डा. राकेश सूरज स्टार्टअप और नए अवसरों पर सुझाव देंगें। चौथा विषय मीडिया एवं डिजिटल मीडिया प्रबंधन रहेगा, जिसमें मीडिया विशेषज्ञ नितिन अग्रवाल सेशल मीडिया और नेरेटिव बनाने का गूढ़ ज्ञान देंगें।
पांचवां अति महत्वपूर्ण बिंदू होगा चुनाव प्रबंधन एवं समन्वय। इसमें चुनाव रणनीतिकार अनिल सिंघानिया चुनाव लडऩे और जिताने की रणनीति बताएंगें। राष्ट्रीय अध्यक्ष और बड़े उद्योगपति होंगे शामिलः शिविर के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलभूषण मित्तल करेंगे। मुख्य अतिथि इंडिया पेस्टिसाइड्स लिमिटेड के चेयरमैन आनंद स्वरूप अग्रवाल होंगे। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर हलवासिया स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे।
राजेश भारूका ने बताया कि शिविर को लेकर देशभर के अग्रवाल समाज में खासा उत्साह है। विभिन्न प्रदेशों से समाज के प्रतिनिधि और युवा लगातार पंजीकरण करवा रहे हैं। संगठन का मानना है कि यह दो दिवसीय शिविर समाज को राजनीतिक रूप से और अधिक सशक्त और संगठित बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A special training camp of the Agrawal community will be held in Lucknow on August 22-23, with representatives from across the country gathering
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: all india agrawal organization lucknow, agrawal community up political training camp, all india agrawal sammelan lucknow, agrawal samaj political representation uttar pradesh, special news lucknow, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved