• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखनऊ में नए साल पर हादसों में 98 लोग घायल

98 people injured in accidents on New Year in Lucknow - Lucknow News in Hindi

लखनऊ | लखनऊ में नए साल के जश्न के दौरान सड़क हादसों और झड़पों में कम से कम 98 लोग घायल हो गए। इनमें से 87 सड़क दुर्घटना के शिकार हुए, जिन्हें अस्पतलों में भर्ती कराया गया है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को सबसे ज्यादा 65 सड़क हादसे के शिकार हुए। ट्रामा सेंटर में भर्ती तीन लोगों के सिर में चोट लगने के कारण उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) प्रोफेसर संदीप तिवारी ने कहा, "65 में से कम से कम 15 मरीज नशे में गाड़ी चलाने के मामले प्रतीत होते हैं। इनमें से 3 मरीजों की हालत गंभीर है।" डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (आरएमएलआईएमएस) के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. विक्रम सिंह ने कहा कि, "नए साल की तड़के 10 सड़क दुर्घटना पीड़ितों को अस्पताल लाया गया।"
डॉ. नितिन मिश्रा ने कहा कि, "एसपीएम सिविल अस्पताल ने छह सड़क दुर्घटना पीड़ितों के आने की सूचना दी, इनमें से 1 को सिर में चोट के साथ केजीएमयू रेफर किया गया है।"
बलरामपुर अस्पताल की आपातकालीन यूनिट ने भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए 5 रोगियों को दर्ज किया। मरीजों का सिर की चोट, फ्रैक्च र और अन्य घावों का इलाज किया गया।
वहीं इसके अलावा 6 मामले छोटे झगड़े के थे, जिनमें लोगों को मामूली चोटें आईं और बीआरडी और रेलवे अस्पताल में उनका इलाज किया गया।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-98 people injured in accidents on New Year in Lucknow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, new year, king george\s medical university kgmu, chief medical superintendent cms, sandeep tiwari, dr vikram singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved