• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में 55 लाख को ई-संजीवनी के माध्यम से मिला इलाज

55 lakh people got treatment in UP through e-Sanjeevani - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। मरीजों को डॉक्टर की सलाह के लिए अस्पताल तक की दौड़ लगाने से बचाने में ई-संजीवनी टेली कंसल्टेंसी वरदान साबित हो रही है। बड़ी संख्या में लोग ई-संजीवनी के माध्यम से सलाह हासिल कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ई-संजीवनी सेवा को और रफ्तार देने का फैसला किया है। स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अफसरों को योजना के प्रचार-प्रसार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, ताकि मरीजों को आसानी से विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह मिल सके।

यूपी में अब तक 55 लाख से अधिक मरीजों को ई-संजीवनी टेली कंसल्टेंसी सेवा के माध्यम से इलाज की सुविधा मुहैया कराई जा चुकी है। जरूरतमंद मरीजों को दवाएं भी उपलब्ध कराई गई है। मौजूदा समय में प्रदेश में 16665 हब एवं स्पोक के रूप में पंजीकृत हैं। जिसमें 12229 स्पोक्स हैं। जबकि 4327 हब कम स्पोक्स हैं। 29 हब हैं। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि स्पोक्स में सीएचसी, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर आते हैं। जो कि बड़े सेंटर से जुड़े होते हैं। बड़े सेंटर हब होते हैं। स्पोक्स सेंटर में जिन मरीजों को सलाह दे पाना संभव नहीं होता है, उन्हें हब में बैठे डॉक्टर सलाह देते हैं। स्पोक्स यानी छोटे सेंटर पर मरीजों को दवाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। ई-संजीवनी की लोकप्रियता व भरोसा लगातार बढ़ रहा है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि आयुष्मान डिजिटल मिशन के तहत प्रदेश के 3 करोड़ से अधिक लोगों की आभा आईडी बनाई गई है। 2 करोड़ से अधिक इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकार्ड बनाए गए हैं। स्कैन एंड शेयर मॉड्यूल्स के तहत 2 लाख टोकन जारी किए जा चुके हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हेल्थ सिस्टम को डिजिटल का रूप देने के प्रयास किए जा रहे हैं। इससे मरीजों को कम समय में इलाज की सुविधा मिल सकेगी। इससे अधिक से अधिक मरीजों को कम समय में उपचार मिल सकेगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-55 lakh people got treatment in UP through e-Sanjeevani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, e-sanjeevani tele consultancy, deputy chief minister, brajesh pathak, health department, medical education department, specialist dr, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved