• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UP में किसानों से हुई 53.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद

53.79 lakh metric tons of paddy purchased from farmers in UP - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में अब तक सरकार ने आठ लाख से अधिक धान किसानों को 11,745 करोड़ का भुगतान किया। धान खरीद 2023-24 के अंतर्गत प्रदेश में 53.79 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई। सरकार ने कॉमन धान का समर्थन मूल्य 2,183 रुपये और ग्रेड ए धान का समर्थन मूल्य 2,203 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया था।
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार धान खरीद में लखनऊ मंडल शीर्ष पर रहा। यहां 7.52 लाख मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई। बरेली में 6 लाख 49 हजार मीट्रिक टन तो वाराणसी में 6 लाख 18 हजार मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई।

वहीं, लखनऊ व रामनगरी अयोध्या मंडल के एक लाख से अधिक किसानों से धान की खरीद की गई। गोरखपुर मंडल में 5 लाख 9 हजार मीट्रिक टन धान खरीद हुई।

अयोध्या मंडल में 5.78 लाख मीट्रिक टन, मुरादाबाद मंडल में 4.61 लाख मीट्रिक टन, प्रयागराज मंडल में 4.53 लाख मीट्रिक टन, देवीपाटन मंडल में 3.38 लाख मीट्रिक टन, बस्ती मंडल में 2.89 लाख मीट्रिक टन, मीरजापुर मंडल में 2.68 लाख मीट्रिक टन, आजमगढ़ मंडल में 2.12 लाख मीट्रिक टन, कानपुर मंडल में 1.81 लाख मीट्रिक टन, चित्रकूट धाम मंडल में 42 हजार मीट्रिक टन से अधिक की धान खरीद हुई।

सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सर्वाधिक खरीद लखनऊ मंडल के किसानों से की गई। यहां 1 लाख 5 हजार 925 किसानों से खरीद हुई। वहीं, रामनगरी अयोध्या के 1 लाख 2 हजार 908 किसानों से धान खरीद हुई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के 91,409 किसानों से धान की खरीद की गई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के 90,145 किसानों से धान खरीद हुई।

बरेली मंडल में 79,960 किसान, प्रयागराज मंडल में 78,933 किसान, मुरादाबाद में 54,604, देवीपाटन में 47,242 किसान, मीरजापुर में 40,831 किसान, आजमगढ़ में 38,079 किसान, बस्ती मंडल में 36,252 किसान, कानपुर में 24,035 किसान, चित्रकूट में 7,650 किसानों से धान खरीद की गई। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश मिलाकर 5,207 केंद्रों से कुल 8,01,624 किसानों से धान खरीद हुई।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-53.79 lakh metric tons of paddy purchased from farmers in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up, farmer, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved