• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

27 सूत्रीय संकल्प पत्र के आधार पर होगा नगरीय विकास- डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय

27 point resolution will be based on urban development said Dr Mahendra Nath Pandey - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी निकाय चुनाव में सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र से जनता के बीच है। प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुजफ्फरगनर, मेरठ और गाजियाबाद में 27 सूत्रीय संकल्प पत्र के संकल्प के साथ विजय शंखनाद किया।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब से भाजपा की सरकार आयी है तब से मोदी जी और योगी जी आपकी निरन्तर सेवा कर रहें हैं। पर अब नगर निकाय में भी भाजपा की सरकार बनानी है। जिससे विकास के पहिये को ओर गति मिल सके। इसलिए आप भारी मतों से भाजपा को विजयी बनाएं। पिछले 15 वर्षो से प्रदेश में ऐसी सरकारें थी जो नगरों को लूटने खसोटने में लगी रही लेकिन नगरों की सेवा और विकास का काम नहीं हुआ। सपा-बसपा की सरकारों ने नगरों की उपेक्षा की और नगरीय जनजीवन का शोषण किया। पिछली सरकार के नगर विकास मंत्री ने नगर निगम के महापौरों को परेशान करने का काम किया। आजम खां जैसा उल्टी खोपड़ी का आदमी नगर विकास मंत्रालय को चलाता था जिसने नगर निगमों को सिर्फ परेशान किया।


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केन्द्र में देश की इज्जत बढ़ाने वाली मोदी जी की सरकार है। योगी आदित्यनाथ जी की सरकार की धमक से तुष्टीकरण की राजनीति का खात्मा हुआ। आपके हर स्वाभिमान के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है। इन दोनों सरकारों का लाभ जमीन तक पहुंचाने का अवसर आज आपके पास है। केन्द्र और प्रदेश सरकार के साथ ही नगरीय सरकार भी भाजपा की बने इसके लिए भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील आपसे कर रहा हॅू। भाजपा ने 27 सूत्रीय संकल्प पत्र के साथ चुनाव में कदम रखा है। भाजपा इस संकल्प पत्र के आधार पर ही नगरों का विकास करेंगी।
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब हमारी सरकार आयी थी तब जनता गुण्डाराज और भ्रष्टाचार से पूरी तरह त्रस्त थी। हमारे सामने इस प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने की बहुत बड़ी चुनौती थी। लेकिन जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तब से यहां कानून का राज स्थापित है और हम इस बात को मजबूती से कहतें हैं कि यदि कोई कानून को ठेंगा दिखाने का काम करेगा, या कानून के साथ खिलवाड़ करेगा, उसका हमारे यहां केवल एक ही स्थान है और वो कौन सा स्थान है ? ये आप सब लोग जानते हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वही प्रदेश है जहां पिछली सरकार में गुन्डो का बोलबाला था, और निर्दोष लोग एवं व्यापारी कैराना जैसे कस्बों से पलायन कर रहे थे। लेकिन जब से हमारी सरकार आयी है। तब से अपराधी ओर गुण्डे पलायन कर रहे हैं। पिछली सरकारों में हमने देखा कि जो कावड़ यात्रा उत्तर प्रदेश का गौरव है, उस यात्रा में डीजे पर प्रतिबन्ध लगाना, धार्मिक चिन्हों पर प्रतिबंध लगाने का काम किया गया। लेकिन हमने कहा जो यात्रा भगवान शंकर के लिए की जा रही हो, हम उसपर प्रतिबंध नही लगायें, इसीलिए हमने सभी शिवभक्त कांवड़ीयों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करवाई। और अपने विधायकों से भी कहा के अपने क्षेत्रों में सभी शिव भक्तों का स्वागत करें, और ऐसा हुआ भी। श्री योगी ने कहा कि लखनऊ में बैठकर अगर मंत्री ठेका देगा तो मेरठ और गाजियाबाद में काम नही होगा। इसलिए हम जो भी काम कर रहे हैं वो धरातल पर कर रहे हैं। हम हर महानगर को मेट्रो भी देंगे। जेवर में हम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी स्थापित करने जा रहे हैं। इसलिए मित्रों जैसे आपने केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनवाई है। वैसे ही आपको निकाय में भी भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाना है।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-27 point resolution will be based on urban development said Dr Mahendra Nath Pandey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yogi adityanath, up goverment, up bjp, 27 point resolution will be based on urban development said dr mahendra nath pandey, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved