लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में गुरुवार को आंशिक बदली छाई हुई है। मौमस विभाग के अनुसार, शाम तक कुछ जगहों पर बूंदाबांदी होने की संभावना है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में आंशिक बदली और धूप का असर रहेगा। यहां 20 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे गर्मी व उमस से राहत मिली है। दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
गुप्ता के मुताबिक, 25 तारीख तक लखनऊ में मानसून आने की संभावना है। उसके बाद रुक-रुककर बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope