• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखीमपुर खीरी में बाघ के हमले में 2 लोग घायल

2 people injured in tiger attack in Lakhimpur Kheri - Lucknow News in Hindi

लखीमपुर खीरी । उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सामाजिक वानिकी क्षेत्र के पास सुंदरपुर गांव में एक बाघ ने हमला कर दिया, जिसमें 2 लोग घायल हो गए हैं। बाघ ने जब हमला किया तब ये लोग गóो के खेत में काम कर रहे थे। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दक्षिण खीरी वन प्रभाग के प्रभागीय अधिकारी समीर कुमार ने कहा कि भगवंदिन (42) और ध्रुव कुमार (25) पड़ोस के अयोध्यापुर गांव के रहने वाले हैं। वे एक गन्ने के खेत में काम करने के लिए गए थे। उन्हें इस बात का पता ही नहीं चला कि वहां एक बाघ है। तभी अचानक बाघ ने भगवंदिन पर हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद मदद के लिए चिल्लाए ध्रुव को भी बाघ ने घायल कर दिया। कुमार ने कहा कि खेत में बाघ के पैरों के निशान मिले हैं। हमने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वे खेत से दूर रहें और समूहों में काम करें। वन अधिकारियों का कहना है कि यह एक आकस्मिक हमला था क्योंकि बाघ घायल किए गए व्यक्ति को अपने साथ जंगल में खींचकर ले जाने की बजाय मौके पर ही छोड़ गया।
पिछले एक साल में यह इस तरह का पहला हमला है। इससे पहले दिसंबर 2019 में सुंदरपुर गांव में बाघ ने एक किसान पर हमला करके उसे मार डाला था। जिले के इस सामाजिक वानिकी क्षेत्र में 10 से ज्यादा बाघ हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2 people injured in tiger attack in Lakhimpur Kheri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lakhimpur kheri news, up news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved