• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

यूपी में 17 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने देर रात 17 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले कर दिए। आजमगढ़ व सहारनपुर में नए मंडलायुक्तों की तैनाती के साथ अन्य कई जिलों के जिलाधिकारियों को इधर-उधर किया है। प्रशासन के यहां से जारी सूची के अनुसार संजय कुमार, सचिव नगर विकास को सहारनपुर का मंडलायुक्त बनाया गया है। जबकि आजमगढ़ के मंडलायुक्त जगत राज को सचिव माध्यमिक शिक्षा बनाया गया है।

वहीं, कनक त्रिपाठी को आजमगढ़ का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव महिला कल्याण सी इंदुमती को डीएम सुल्तानपुर की जिम्मेदारी दी गई है। सुल्तानपुर के डीएम दिव्य प्रकाश गिरी को अपर आयुक्त आबकारी प्रयागराज नियुक्त किया गया है। विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा चन्द्र विजय सिंह को फिरोजाबाद का नया डीएम बनाया गया है।

फिरोजाबाद की डीएम सेल्वा कुमारी जे को विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग को जिम्मेदारी मिली है। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. आदर्श सिंह को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया है। उदयभानु त्रिपाठी, डीएम बाराबंकी को विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा नियुक्त किया गया है।

राकेश कुमार मिश्रा द्वितीय एसीओ नोएडा को डीएम अंबेडकर नगर नियुक्त किया गया है। सुरेश कुमार, डीएम अंबेडकर नगर को विशेष सचिव ग्राम्य विकास विभाग बनाया गया है। नागेंद्र प्रसाद सिंह विशेष सचिव ग्राम्य विकास को डीएम आजमगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-17 IAS officers transferred in uttar pradesh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 17 ias officers, transferred in uttar pradesh, uttar pradesh, yogi adityanath, cm yogi adityanath, azamgarh, saharanpur, lucknow, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved