लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आए तूफान ने एक बार फिर तभाही मचाई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान संभावना जताई है। प्रदेश में बुधवार को आंधी-बारिश और गर्मी के कारण 14 लोगों की मौत हो गई। इस बीच देश के उत्तरी और उत्तर पश्चिमी हिस्से में सक्रिय चक्रवाती दबावों के चलते मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दीवार और पेड़ गिरने से अलग-अलग हादसों में अवध के जिलों में सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सीतापुर के चार, गोंडा के दो और फैजाबाद के एक शामिल थे। जबकि कन्नौज और कौशांबी में दो-दो और हरदोई में एक की जान गई है। वहीं, लू लगने से बांदा और महोबा में एक-एक की मौत हो गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को अलर्ट जारी किया है।
पेड़ के नीचे दबे बच्चे, 2 की मौत, 1 घायल...
गोंडा में आंधी-तूफान की वजह से 2 लड़कियों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया है। बताया जा रहा है दोनों मृतक चचेरी बहन हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब बारिश से बचने के लिए ये सभी आम के पेड़ नीचे खड़े थे लेकिन तेज आंधी की वजह से पेड़ टूट गया और दोनों लड़कियों की मौत हो गई। बच्चे की हालत गंभीर है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दीवार ढहने से दो भाईयों की मौत...
सीतापुर में तेज आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश हुई। आंधी की वजह से दीवार गिरने से यहां दो भाइयों की मौत हो गई। वहीं, इस हादसे में उनकी मां गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसा सदरपुर थाना इलाके के धरमपुर गांव में हुआ। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
आम चुनाव-2024 : राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान, बीजेपी में बेचैनी बढ़ी, 25 में से 25 सीटें जीतना मुश्किल
भाजपा ने जारी किया वीडियो, कहा- भारत के दुश्मन नहीं चाहते कि मोदी वापस आएं, लेकिन जनता ने 400 पार का बनाया मन
पाकिस्तान में बारिश का कहर, 87 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा घायल
Daily Horoscope