• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा शासित राज्यों के 12 मुख्यमंत्री अयोध्या का करेंगे दौरा

12 Chief Ministers of BJP ruled states will visit Ayodhya - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । भाजपा शासित 12 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ 3 राज्यों के डिप्टी सीएम बुधवार को अयोध्या का दौरा करने वाले हैं। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी होंगे। भाजपा शासित राज्यों या गठबंधन राज्यों के मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री अयोध्या जाएंगे और भगवान राम के समक्ष प्रार्थना करेंगे। इनमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, हरियाणा, गोवा, बिहार, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं। सभी मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम रात भर अयोध्या में रुकेंगे और विभिन्न मंदिरों के दर्शन करेंगे।
वीआईपी के ठहरने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
सिटी मजिस्ट्रेट सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभी तक 12 मुख्यमंत्रियों और 3 उपमुख्यमंत्रियों के आगमन का प्रोटोकॉल प्राप्त हो चुका है।
यह संभवत: पहली बार होगा जब अयोध्या में इतने सारे मुख्यमंत्रियों का जमावड़ा होगा। मुख्यमंत्री राम मंदिर निर्माण स्थल देखेंगे और रामलला की पूजा भी करेंगे।
गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी अयोध्या नगर निगम के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय करेंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-12 Chief Ministers of BJP ruled states will visit Ayodhya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief ministers, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved