• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

26 जनवरी को हुई कासगंज हिंसा मामले में 112 गिरफ्तार

112 arrested in Kasganj violence case happened on January 26 - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज में 26 जनवरी को हुई हिंसा के मामले में अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीजीपी मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार तक कुल 5 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं, जिनमें से 3 अभियोग प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज द्वारा पंजीकृत कराए गए हैं। पंजीकृत अभियोगों में अब तक कुल 31 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। 81 व्यक्तियों को निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया है। अब तक कुल 112 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस घटना के संबंध में चिन्हित व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दबिशें दी जा रही है। कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद कासगंज शहर में धारा 144 सीआरपीसी लागू है।
बता दें कि इस घटना में अभी तक एक व्यक्ति अभिषेक उर्फ चन्दन गुप्ता उम्र करीब 20 वर्ष की मृत्यु हुई है। जबकि नौशाद घायल अवस्था में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती है।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-112 arrested in Kasganj violence case happened on January 26
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kasganj violence 112 arrested, kasganj violence case, kasganj violence happened on january 26, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved