लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखनऊ में पुलिस मुख्यालय से जुड़े 10 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार डीजी मुख्यालय विश्वजीत महापात्रा को डीजी (सिविल डिफेंस), एडीजी मुख्यालय सतीश चंद्र माथुर को एडीजी (नियम एवं नियमावली) तथा एडीजी मुख्यालय एस रविंदर को एडीजी (सुरक्षा) बनाया गया है।
डीआईजी मुख्यालय धर्मेंद्र यादव को डीआईजी (यातायात लखनऊ), डीआईजी प्रशिक्षण सुनील कुमार गुप्ता को डीआईजी (महत्वपूर्ण स्थापना सुरक्षा), एसपी मुख्यालय वैभव कृष्ण को एसपी (प्रशिक्षण एवं सुरक्षा) जबकि एसपी मुख्यालय अलंकृता सिंह को एसपी (महिला सुरक्षा) बनाया गया है।
एसपी मुख्यालय मोहम्मद इमरान को एसपी रेलवे झांसी, एसपी मुख्यालय सुनील सिंह को कमांडेंट पीएसी बाराबंकी और एसपी मुख्यालय अखिलेश चौरसिया को कमांडेंट पीएसी, (सीतापुर) बनाया गया है।
--आईएएनएस
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope