अंबेडकर नगर (उत्तर प्रदेश) । उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर जिले में 74 वर्षीय एक महिला ने अपने 76 वर्षीय पति की हत्या कर दी और बाद में खुद जहर खा लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दंपति के बीच विवाद तब शुरू हुआ, जब पति राम पदरथ ने कथित तौर पर अपनी सारी संपत्ति अपने बेटे के बजाय अपनी बहू के नाम कर दी।
अंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अजीत सिन्हा ने कहा, "आरोपी शांति देवी का अपने पति राम पदरथ के साथ अपनी सारी संपत्ति बहू पूनम के नाम करने को लेकर काफी झगड़ा हुआ। इसके बीच शांति देवी ने राम पदरथ पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई।"
एसपी ने कहा कि राम पदरथ 2006 में सरकारी शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद उन्होंने अपना सारा पैसा अपनी बहू को सौंप दिया और शांति को कुछ नहीं दिया।
आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
--आईएएनएस
रांची : युवती की गला रेतकर हत्या के दोषी युवक को आजीवन कारावास
नोएडा: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने किया खुशकुशी का प्रयास, ब्लेड से काटा गला
पलामू में युवक की गोली मारने के बाद गला रेतकर हत्या
Daily Horoscope