लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हरदोई में 14 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आरोपियों ने किशोरी के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पकड़े जाने के डर से किशोरी की मुंह दबाकर हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में छिपाने के बाद भाग निकले। उन्होंने बताया कि मामले में जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए। इसके आधार पर इन चारों को गिरफ्तार किया गया और जब इन से सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
हरदोई कोतवाली क्षेत्र के गांव मेडु में 11 नवंबर को एक 14 साल की लड़की का गन्ने के खेत में अर्धनग्न अवस्था में शव पड़ा मिला था। शव देखकर लग रहा था कि बच्ची के साथ घिनौने तरीके से दरिंदगी की गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
पुलिस ने इस मामले में हत्या, दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। जांच के दौरान पुलिस को कई सबूत मिले। इसके बाद पुलिस ने इलाके के ही चार नौजवानों को आरोपित किया। उसी क्षेत्र के रहने वाले रामजी (1 9), जितेश यादव ((21), आलोक यादव (19) और अतेंद्र उर्फ गोलू (20) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
--आईएएनएस
ड्रग फैक्ट्री मामला : मोबाइल से खुलेंगे कई राज, ग्राहकों और अन्य लोगों के कनेक्शन खंगालेगी पुलिस
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope