लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी में शनिवार को मिले तीन दिन पुराने शव की गुथ्थी पुलिस ने सुलझा ली है। यह शव आजमगढ़ के सुनील कुमार मौर्य का था। पुलिस ने उसकी हत्या के आरोप में खाली प्लाट के पास ही किराए के मकान में रहने वाली कानपुर के एक लेखपाल की पत्नी को गिरफ्तार किया है। हत्या अवैध संबंधों, शादी के दबाव और सुनील द्वारा लिए गए 9 लाख रुपये को लेकर की गई। महिला ने सुनील की हत्या की बात कबूल की है। गिरफ्तार महिला ने हत्या में अन्य साथियों के शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद मुकदमे में धारा 201 बढ़ा दी गई है। साथ ही साथियों की तलाश शुरू कर दी गई है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि जांच के दौरान मृतक की पहचान मृतक की पत्नी पुष्पा मौर्या ने अपने पति सुनील कुमार मौर्य पुत्र रामविलास मौर्य मूल निवासी आजमगढ़ और हाल पात रुद्रपुर उत्तराखंड के रूप में की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
असम में व्यक्ति का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
बावरिया गैंग के तीन शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, 10 लाख की 10 चेन बरामद
Daily Horoscope