• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सौतेले पिता ने किया दो नाबालिगों का यौन शोषण

Step father sexually abused two minors - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। चाइल्डलाइन अधिकारियों ने सौतेले पिता द्वारा यौन शोषण का शिकार हुई दो नाबालिग लड़कियों को छुड़ाया है। लड़कियां 9 और 10 साल की हैं और लखनऊ के आलमबाग इलाके में रहती हैं। चाइल्डलाइन के अधिकारियों ने कहा कि लड़कियों की मां ने अपने पहले पति से अलग होने के बाद बिजली मिस्त्री ओम प्रकाश से दोबारा शादी की। लड़कियों ने उन्हें बताया कि वह व्यक्ति नियमित रूप से उनके साथ दुर्व्यवहार करता था, उन्हें अनुचित तरीके से छूता था, अश्लील हरकतें करने के लिए कहता था और उन्हें पीटता भी था। नाबालिगों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, तो उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।
उनके बचाव के बाद, उन्हें कृष्णा नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 376 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
लोहिया अस्पताल में बच्चियों का मेडिकल कराया गया और फिर चाइल्ड लाइन शेल्टर में भेज दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि मामले में जल्द ही सौतेले पिता और मां के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Step father sexually abused two minors
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, alambagh, om prakash, crime news in hindi, crime news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved