• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लखनऊ में मोबाइल दुकानदार को मारी गोली

Mobile shopkeeper shot in Lucknow - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में कुछ हमलावरों ने पुरानी रंजिश को लेकर मोबाइल फोन की दुकान के मालिक को गोली मार दी। पीड़ित की पहचान गोमती नगर निवासी प्रमोद गुप्ता के रूप में हुई, जो नरही में मोबाइल की दुकान चलाता है। घटना बुधवार देर शाम की है। उसे पहले नजदीकी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि पुलिस ने लूट की कोशिश से इनकार किया है। हजरतगंज के थानाध्यक्ष ए.के. मिश्रा ने कहा कि पीड़ित को निचले जबड़े और कंधे के पिछले हिस्से में गोली लगी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपी ने कहासुनी के बाद पीड़िता को गोली मार दी।
युवक को गोली लगते ही भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
पुलिस के मुताबिक, एक आरोपी की बहन ने कुछ साल पहले प्रमोद के साथ संबंधों के कारण आत्महत्या कर ली थी, इसलिए हमलावरों ने उसे मारने की योजना बनाई।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mobile shopkeeper shot in Lucknow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, mobile shopkeeper, crime news in hindi, crime news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved