लखनऊ। पढ़ाई पूरी कर सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को योगी सरकार बड़ी सौगात देने जा रही है। सरकार दिसंबर तक एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी में है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कोरोना की दूसरी लहर थमने के साथ ही योगी सरकार ने मिशन रोजगार को रफ्तार दे दी है। प्रदेश भर में आर्थिक गतिविधियों को तेज करने के साथ राज्य सरकार ने सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।
जिन विभागों में भर्ती प्रक्रिया कोरोना के कारण रुकी हुई थी वहां युद्ध स्तर पर कार्य शुरू कर चयनित युवाओं की नियुक्ति देने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, ऊर्जा और आबकारी विभाग में आने वाले दिनों में सबसे ज्यादा नौकरियां मिलने जा रही हैं। साल के अंत तक अपने कार्यकाल में 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने का प्लान है।
राज्य सरकार के अनुसार अब तक 1 लाख से अधिक महिलाओं की सरकारी नौकरी दे चुकी है, जबकि मनरेगा के जरिये 1.50 करोड़ श्रमिकों को रोजगार से जोड़ा जा चुका है। स्टार्ट अप इकाईयों से 5 लाख और औद्योगिक इकाइयों से 3 लाख से अधिक युवाओं को भी रोजगार दिया जा चुका है। ओडीओपी के माध्यम से 25 लाख लोगों को रोजगार मिला है। 50 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयों से 1 करोड़ 80 लाख लोगों को यूपी में रोजगार मिला है। प्रदेश सरकार की नई उद्योग नीति से 5 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। 40 लाख से अधिक कामगारों, श्रमिकों की स्किल मैपिंग के बाद रोजगार से जोड़ा गया है।
यूपी में अब तक हुई विभागवार भर्ती का ब्योरा
पुलिस विभाग -137253
बेसिक शिक्षा - 121000
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन -28622
यूपी लोक सेवा आयोग - 27168
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड -19917
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्यांण -8556
माध्यमिक शिक्षा विभाग - 14436
यूपीपीसीएल - 6446
उच्च शिक्षा - 4988
चिकित्सा शिक्षा विभाग - 1112
सहकारिता विभाग - 726
नगर विकास - 700
सिंचाई एवं जल संसाधन-3309
अन्य - 8132
वित्त विभाग - 614
तकनीकी शिक्षा - 365
कृषि - 2059
आयुष -1065
कुल - 384194
विभिन्न विभागों में 86000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है।
--आईएएनएस
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने की विभिन्न स्कॉलरशिप्स की घोषणा, हिंदी बैचेस की भी सुविधा
बच्चे और बुजुर्गो के साथ समय बिताए, मिलेंगे नए आइडिया : पद्म भूषण दीपक एस पारेख
सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक परीक्षा-2023
Daily Horoscope