• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी बोर्ड परिणाम जारी : 12 वीं में दो लडकों व 10वीं में लडकी ने मारी बाजी

UP Board Result 2018: Uttar Pradesh Board Class 10, 12 Results declared - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं कक्षा परीक्षा का परिणाम रविवार 29 अप्रैल को जारी हो गया है। यूपी बोर्ड ने इस साल 10वीं और 12वीं का परिणाम एक साथ जारी करने का फैसला किया है। इंटर में और रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्य ने किया टॉप। जबकि बृज बिहारी सहाय इंटर कॉलेज इलाहाबाद की छात्रा अंजलि वर्मा ने 10वीं में टॉप किया हैं। यूपी बोर्ड ने इस साल 10वीं और 12वीं का परिणाम में 72.27 फीसदी छात्र पास हुए वहीं 78.81 फीसदी छात्राएं पास हुईं। यूपी बोर्ड के अवध नरेश शर्मा ने बताया कि 12वीं में रजनीश शुक्ला और आकाश मौर्या ने 466 अंकों के साथ यूपी बोर्ड 12वीं एग्जाम में टॉप किया है। छात्र यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://upresults.nic.in/
या
http://upmspresults.up.nic.in/
पर अपना परिणाम देख सकते है।
इंटरमीडिएट का रिजल्ट 72.43 फीसदी रहा है जसिमें 36660 लड़किया पास हुई। इंटरमीडिएट में 90 फीसदी से ज्यादा अंक पाने वाले 137 छात्र रहे। 137 छात्रों में 90 लडक़े और 47 लड़किया हैं। जबकि हाईस्कूल में अंजली वर्मा नें 600 में 578 अंक प्राप्त किए।
वह 96.33 फीसदी अंक के साथ टॉपर बनींं। बोर्ड के छात्र अपने रोल नंबर की सहायता से ऑनलाइन रिजल्ट देख सकेंगे। इस साल 66.37 लाख से ज्यादा छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी थी, जबकि 11 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी थी। इस बार नकल को लेकर काफी सख्ती रही थी। पिछले साल सत्र 2016-17 के दौरान यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों में 80 प्रतिशत से ज्यादा सफल रहे थे। देखने वाली बात होगी कि इस बार परिणाम कैसे होंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP Board Result 2018: Uttar Pradesh Board Class 10, 12 Results declared
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up board result 2018, uttar pradesh board, up class 10, 12 results declared, career news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved