• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी: हाईस्कूल में 98.53 प्रतिशत परिणाम, 68 में से 67 बंदी परीक्षार्थी हुए सफल

UP: 98.53 percent Pass Rate in High School Exams; 67 Out of 68 Inmate Candidates Succeed - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। जेलों की पारंपरिक छवि को बदलते हुए उन्हें शिक्षा और पुनर्वास के प्रभावी केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया है। वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में निरुद्ध बंदी परीक्षार्थियों के शानदार परिणाम इस परिवर्तन का प्रत्यक्ष प्रमाण बनकर सामने आए हैं। हाईस्कूल परीक्षा में 68 बंदी परीक्षार्थियों में से 67 के सफल होने के साथ 98.53 प्रतिशत परिणाम दर्ज हुआ है, जबकि इंटरमीडिएट में 135 में से 114 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल कर 84.44 प्रतिशत परिणाम प्राप्त किया है। यह उपलब्धि स्पष्ट करती है कि योगी सरकार द्वारा शिक्षा को सुधारात्मक प्रक्रिया का हिस्सा बनाकर बंदियों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में किए गए प्रयास जमीन पर प्रभावी रूप से सफल हुए हैं। हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश के 23 जनपदों में बंदी परीक्षार्थियों का शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया गया। इन जनपदों में आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, इटावा, अयोध्या और जौनपुर शामिल हैं।
वहीं इंटरमीडिएट में 14 जनपदों मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, रामपुर, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर, इटावा, हमीरपुर, जौनपुर और भदोही में सभी बंदी परीक्षार्थी सफल रहे, जो जेलों में शिक्षा के प्रभावी क्रियान्वयन और सुधारात्मक प्रयासों की सफलता को दर्शाता है।
सरकार ने जेलों को केवल दंड स्थल की सीमाओं से बाहर निकालकर उन्हें सुधार, शिक्षा और पुनर्वास के संगठित केंद्र के रूप में विकसित किया है। सुनियोजित रणनीति के अन्तर्गत बंदियों को शिक्षा से जोड़ना, उन्हें बोर्ड परीक्षाओं में शामिल कराना और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना सुनिश्चित किया गया है। यह मॉडल बंदियों के व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है और उन्हें समाज की मुख्यधारा में पुनर्स्थापित करने की ठोस आधारशिला भी तैयार कर रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UP: 98.53 percent Pass Rate in High School Exams; 67 Out of 68 Inmate Candidates Succeed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up jail reform, prison education, board exam 2026, inmate students, rehabilitation model, uttar pradesh, education reform, high school result, intermediate result, career news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved