• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को दो पारियों में होगी

The Assistant Professor recruitment exam will be held on April 18 and 19 in two shifts. - Lucknow News in Hindi

करियर डेस्क। लखनऊ असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 18 और 19 अप्रैल को आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग आयोजित कर रहा है। विज्ञापन संख्या-51 के तहत अधिसूचित यह भर्ती परीक्षा प्रदेश के आगरा, मेरठ, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी सहित विभिन्न शहरों के 53 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। आयोग के अनुसार, परीक्षा दोनों दिनों में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। अलग-अलग विषयों की परीक्षा अलग-अलग पालियों में निर्धारित की गई है।
18 अप्रैल को यह परीक्षा होगीः
18 अप्रैल को पहली पाली में एशियन कल्चर, म्यूजिक तबला, फिजिकल एजुकेशन, उर्दू, इंग्लिश, सोशियोलॉजी, केमिस्ट्री, एजुकेशन और जूलॉजी विषयों की परीक्षा होगी। दूसरी पाली में बॉटनी, एग्रीकल्चरल इकोनॉमिक्स, हिंदी, लॉ, एनिमल हसबेंड्री, म्यूजिक वोकल, फिलॉसफी और एंथ्रोपोलॉजी के पेपर होंगे।
19 अप्रैल को यह परीक्षा होगीः
19 अप्रैल की पहली पाली में हॉर्टिकल्चर, मिलिट्री साइंस, ड्राइंग, होम साइंस, संस्कृत, हिस्ट्री, मैथमैटिक्स और जियोग्राफी की परीक्षा आयोजित होगी। दूसरी पाली में स्टैटिस्टिक्स, साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स, पॉलिटिकल साइंस, एंशिएंट हिस्ट्री, कॉमर्स, म्यूजिक सितार/इंस्ट्रूमेंटल और फिजिक्स के पेपर होंगे।
एडमिट कार्ड और जरूरी निर्देशः
आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शहर से संबंधित जानकारी 8 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर उपलब्ध होगी। वहीं, अभ्यर्थी 15 अप्रैल 2026 से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें और सभी निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The Assistant Professor recruitment exam will be held on April 18 and 19 in two shifts.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: career, news, lucknow, assistant, professor, recruitment, exam, april, uttar, pradesh, education, service, selection, commission, advertisement, 51, agra, meerut, prayagraj, gorakhpur, varanasi, career news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved