• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में सहायक आचार्य के 107 पदों पर भर्ती का संशोधित नोटिस जारी, पुराने अभ्यर्थियों को भी दोबारा करना होगा आवेदन

Revised recruitment notice issued for 107 Assistant Professor posts in UP; old candidates will also have to re-apply. - Lucknow News in Hindi

करियर डेस्क। लखनऊ उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बेहतर अवसर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बीएड विषय में सहायक आचार्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया को एक बार फिर शुरू करते हुए संशोधित विज्ञापन संख्या 51 जारी कर दिया है।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा जारी इस नए नोटिफिकेशन के तहत कुल 107 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 मई निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन करने की सुविधा 30 मई तक उपलब्ध रहेगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2026 को किया जाएगा।
ये कर सकते हैं आवेदनः
इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने 31 अगस्त 2022 तक एनसीटीई रेगुलेशन-2014 के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी कर ली थी। यानी केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जो निर्धारित समयसीमा तक आवश्यक डिग्री और योग्यता हासिल कर चुके हैं।
इन अभ्यर्थियों को दोबारा करना होगा आवेदनः
खास बात यह है कि जिन अभ्यर्थियों ने पहले इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, उन्हें भी नए सिरे से आवेदन करना अनिवार्य होगा। हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन शुल्क नहीं देना पड़ेगा। आयोग ने उनकी सुविधा के लिए पुराने आवेदन नंबर एसएमएस और ईमेल के माध्यम से भेज दिए हैं, ताकि वे आसानी से दोबारा आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें।
पहले भी विज्ञापित हो चुकी है यह भर्तीः
गौरतलब है कि यह भर्ती पहले भी दो बार जारी की जा चुकी थी, लेकिन पात्रता को लेकर विवाद और न्यायालय के हस्तक्षेप के कारण इसे रद्द करना पड़ा था। अब नई पात्रता शर्तों को तय करने के बाद आयोग ने फिर से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए, ताकि किसी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Revised recruitment notice issued for 107 Assistant Professor posts in UP; old candidates will also have to re-apply.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, career, desk, upessc, uttar, pradesh, education, service, selection, commission, recruitment, 2026, assistant, professor, bed, revised, advertisement, 51, 107, vacancies, online, application, deadline, may, 27, eligibility, masters, med, net, phd, written, exam, july, 28, teaching, jobs, careers, opportunity, career news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved