• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी में हवलदार प्रशिक्षक के पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 19 जून से होंगे शुरू

Recruitment for the post of Havildar Instructor in UP, registration will start from June 19 - Lucknow News in Hindi

करियर डेस्क। लखनऊ सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बेहतरीन मौका आया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने हवलदार प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। जो उम्मीदवार यूपी में बतौर हवलदार प्रशिक्षक के रूप में नौकरी करना चाहते हैं, उन उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा मौका है।
हवलदार प्रशिक्षक के पदों पर ऑनलाइन आवेदन 19 जून से शुरू हो जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा से 209 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 09 जुलाई, 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।
ये कर सकते हैं आवेदनः
यूपी में हवलदार प्रशिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास पीईटी-2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना चाहिए। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
पद संबंधित विवरणः
इस भर्ती परीक्षा के जरिये कुल 209 पदों पर भर्ती की जाएगी। अधिसूचना के मुताबिक जनरल कैटेगरी के लिए कुल 88 पद, एससी कैटेगरी के लिए कुल 39 पद, एसटी के लिए कुल 05 पद, ओबीसी के लिए कुल 57 पद और ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 20 पद आरक्षित किए गए हैं।
रजिस्ट्रेशन फीसः
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। बगैर रजिस्ट्रेशन फीस के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। रजिस्ट्रेशन फीस 25 रुपये निर्धारित की गई है।
परीक्षा पैटर्नः
इस परीक्षा में उम्मीदवारों से भारत एवं विश्व का भूगोल, भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भारत में खेल, भारत का आर्थिक एवं सामाजिक विकास, भारत एवं विश्व का भूगोल, सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व समसामयिक घटनाएं विषयों से 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Recruitment for the post of Havildar Instructor in UP, registration will start from June 19
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, career, desk, uttar, pradesh, subordinate, services, selection, commission, upsssc, recruitment, 2026, havildar, instructor, home, guards, department, official, notification, vacancy, 209, positions, pet, 2025, intermediate, job, opportunity, upssscgovin, application, dates, career news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved