• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप्र में 4 शराब तस्कर गिरफ्तार

4 liquor smugglers arrested in UP - Lalitpur News in Hindi

ललितपुर| उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की स्वात टीम और बार थाने की पुलिस ने बुधवार को अंतर्राज्यीय शराब तस्करी में संलिप्त चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने गुरुवार बताया कि पिछले 16 अगस्त को बार थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पुलवारा गांव के पास से हरियाणा में निर्मित 320 पेटी अवैध शराब से लदी एक पिकअप गाड़ी पकड़ी थी लेकिन इस कारोबार से जुड़े बदमाश फरार हो गए थे। इन्हें पकड़ने के लिए स्वात टीम और बार थाने की पुलिस को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि पिकअप गाड़ी के नंबर प्लेट के आधार पर दोनों टीमों ने संयुक्त रूप से बुधवार को बांसी कस्बे के नजदीक से अंतर्राज्यीय शराब तस्करी में संलिप्त मानवेंद्र सिंह यादव, श्यामू, सुनील और हिम्मत सिंह को गिरफ्तार किया है। शेष तस्करों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-4 liquor smugglers arrested in UP
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: liquor smugglers, up news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lalitpur news, lalitpur news in hindi, real time lalitpur city news, real time news, lalitpur news khas khabar, lalitpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved