• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विधिक सेवा दिवसः जिला न्यायालय परिसर से निकाली रैली, छात्र-छात्राओं ने दिया सन्देश

Legal Services Day: Rally taken out from District Court premises, students gave message - Kaushambi News in Hindi

कौशांबी। ज़िले में शनिवार को विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर से एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश अनुपम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को विधिक सेवा दिवस मनाया जाना है। जिसके चलते 4 से 9 नवंबर तक न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसमें विधिक सेवा योजनाओं के प्रचार-प्रसार और योजनाओं का लाभ लेने के बारे में विहित प्रक्रिया की जानकारी और जन-सामान्य तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से साप्ताहिक जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। जिला न्यायालय परिसर से रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में शामिल बच्चे और लॉ के छात्रों ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर नगर भ्रमण करके लोगो को जागरूक किया। इस रैली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पूर्णिमा प्रांजल ने लोगो को विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आम जनमानस को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Legal Services Day: Rally taken out from District Court premises, students gave message
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kaushambi, legal services day, rally, district court, principal district and sessions judge anupam kumar, flag-off, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kaushambi news, kaushambi news in hindi, real time kaushambi city news, real time news, kaushambi news khas khabar, kaushambi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved